Petrol Diesel Price Today: आज 18 मई को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव

Petrol, Diesel Prices Today, May 18: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. देश के कई बड़े शहरों में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Petrol Diesel Price Hike: आज कहीं पेट्रोल-डीजल के दाम थोड़े घटे हैं, तो कहीं जनता की जेब पर बोझ और बढ़ गया है.

Petrol Diesel Prices On May 18: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते शुक्रवार को 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद आज यानी 18 मई को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है. अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैल्यू ऐडेड टैक्स (VAT) और माल ढुलाई के अंतर के कारण आज कहीं पेट्रोल-डीजल थोड़ा महंगा हुआ है तो कुछ शहरों में राहत भी मिली है. वहीं देश के चारों प्रमुख मेट्रो सिटी में आज कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. ऐसे में अगर आप आज गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

इन शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

देश के कई बड़े शहरों में आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. तेल कंपनियों ने वहां कोई नया बदलाव नहीं किया है और पुराने रेट ही लागू हैं.

  • दिल्ली  में  पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पर बरकरार है.
  • कोलकाता में आज पेट्रोल ₹108.70 प्रति लीटर और डीजल ₹95.13 प्रति लीटर पर  है.
  • मुंबई में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ, पेट्रोल ₹106.68 प्रति लीटर और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • बेंगलुरु में आज पेट्रोल ₹106.17 प्रति लीटर और डीजल ₹94.10 प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही टिका है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर और डीजल ₹98.96 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
  • चंडीगढ़ में आज पेट्रोल ₹97.27 प्रति लीटर और डीजल ₹85.25 प्रति लीटर पर बना हुआ है.

इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

आज कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन शहरों में वाहन चालकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है.

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. यहां पेट्रोल का भाव ₹97.72 प्रति लीटर और डीजल ₹91.01 प्रति लीटर हो गया है.
  • दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुड़गांव में आज तेल थोड़ा महंगा हुआ है. यहां 1 लीटर पेट्रोल ₹98.47 का और डीजल ₹90.94 का मिल रहा है.
  • भुवनेश्वर में आज  पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर और डीजल ₹96.11 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते

कुछ शहरों में आज फ्यूल प्राइस में मामूली राहत भी देखने को मिली है. स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत में बदलाव के चलते कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल थोड़ा सस्ता हुआ है. हालांकि बड़ी कटौती अभी देखने को नहीं मिली है.

Advertisement
  • दिल्ली एनसीआर के नोएडा में आज तेल की कीमतों में गिरावट आई है. यहां आज पेट्रोल ₹97.76 प्रति लीटर और डीजल ₹90.99 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है.
  • पटना के लोगों के लिए आज राहत की खबर है. यहां पेट्रोल घटकर ₹108.92 प्रति लीटर और डीजल ₹94.97 प्रति लीटर पर आ गया है.
  • जयपुर में भी आज मामूली राहत है. यहां आज पेट्रोल का नया रेट ₹107.61 प्रति लीटर और डीजल ₹92.90 प्रति लीटर है.

कच्चे तेल में फिर लगी 'आग', $110 के पार निकला ब्रेंट क्रूड

घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है. . पश्चिम एशिया (Middle East) में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ गईं. यूएई (UAE) के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हुए ड्रोन हमले और अमेरिका-इजरायल के ईरान संकट के बीच ग्लोबल एनर्जी मार्केट बेहद दबाव में है. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1.32% की तेजी के साथ $110.70 प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो मई के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड भी 1.75% उछलकर $107.26 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधित जहाज आवाजाही के चलते पिछले एक हफ्ते में दोनों बेंचमार्क में 7% से ज्यादा तेजी आ चुकी है.

4 साल बाद बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. यह बढ़ोतरी चार साल से ज्यादा समय बाद हुई है. इससे पहले अप्रैल 2022 में ईंधन कीमतों में इजाफा किया गया था. मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी.

Advertisement

सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर लगाया टैक्स, डीजल-ATF पर कटौती

इस बीच, केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में तेल की उपलब्धता बनाए रखने और कंपनियों के मुनाफे को संतुलित करने के लिए विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स (Windfall Tax) में बड़ा बदलाव किया है, जो शनिवार (16 मई) से लागू हो चुका है. सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बाद पहली बार पेट्रोल के निर्यात (Export) पर ₹3 प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) लगा दिया है. हालांकि, रिफाइनरी कंपनियों को राहत देते हुए सरकार ने डीजल के निर्यात पर टैक्स को ₹23 से घटाकर ₹16.5 प्रति लीटर कर दिया है, और हवाई ईंधन (ATF) पर लगने वाली ड्यूटी को भी ₹33 से घटाकर ₹16 प्रति लीटर कर दिया है. हालांकि घरेलू बाजार में लगने वाले करों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकार के इस कदम का असर सीधे तौर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर देखने को मिलेगा.

महंगे तेल से बढ़ सकती है महंगाई

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर और दबाव बढ़ सकता है. इसका असर परिवहन लागत और रोजमर्रा की चीजों की महंगाई पर भी देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-  Oil Price: UAE न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमले से कच्चे तेल में फिर लगी आग, ब्रेंट क्रूड $110 के पार

Featured Video Of The Day
US-Iran War: Trump के 'AI पोस्टर' से हिला मिडिल ईस्ट! बोले- 'यह तूफान से पहले की शांति है'