Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव के बीच आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today, November 11: घरेलू तेल कंपनियों ने 11 नवंबर को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं. जानिए पेट्रोल-डीजल के आज के ताजा दाम.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Petrol and diesel prices today, November 11:हैदराबाद में सबसे महंगा पेट्रोल! जानिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में क्या है आज 1 लीटर तेल का भाव.
NDTV इंडिया

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है.इंटरनेशनल मार्केट में हलचल के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. राहत की बात ये है कि  इसके बावजूद  11 नवंबर को देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले जानिए आज 11 नवंबर को आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम...

दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल के नए रेट

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. इसकी वजह राज्यों में लगने वाला वैल्यू एडेड टैक्स (VAT), ट्रांसपोर्ट खर्च और दूसरे स्थानीय टैक्स हैं. 11 नवंबर को प्रमुख शहरों में एक लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं...

दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर.
मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर.
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.76 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर.
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर.
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹111.68 और डीजल ₹99.56 प्रति लीटर.
हैदराबाद: पेट्रोल ₹116.15 और डीजल ₹104.23 प्रति लीटर.

इन शहरों में हैदराबाद में पेट्रोल और डीजल दोनों सबसे महंगे हैं. वहीं, दिल्ली में इनकी कीमतें दूसरे प्रमुख शहरों के मुकाबले कम हैं.

Advertisement

92 डॉलर के आसपास पहुंचा ब्रेंट क्रूड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड 0.67% बढ़कर 92.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.इससे पहले मंगलवार को ब्रेंट क्रूड अगस्त के बाद पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ संघर्ष जल्द खत्म होने की उम्मीद जताने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई. मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 1.17% गिरकर 91.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान यह 89.16 डॉलर तक भी पहुंच गया था. वहीं, अमेरिकी क्रूड WTI की कीमत 0.93% गिरकर 86.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई.

ईरान तनाव कम होने की उम्मीद से क्रूड में गिरावट

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं. अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई की जरूरत को लेकर नरम रुख दिखाया. विश्लेषकों का मानना है कि 3 नवंबर के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों में भी नरमी आई है.

Advertisement

इस साल 130 डॉलर तक पहुंचा था कच्चा तेल

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर इस साल कच्चे तेल की कीमतों पर साफ दिखा है. साल की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड करीब 60 डॉलर प्रति बैरल था, जो मार्च और अप्रैल में सैन्य हमले तेज होने के बाद करीब 130 डॉलर तक पहुंच गया था.जून और जुलाई में कीमतों में गिरावट आई, लेकिन संघर्ष जारी रहने से फिर तेजी देखने को मिली. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते तेल की सप्लाई अब काफी हद तक सामान्य हो गई है, लेकिन इस इलाके में जहाजों पर हमले अब भी जारी हैं. यह समुद्री रास्ता दुनिया की तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम है.इस युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल और एविएशन फ्यूल की कीमतों पर भी दबाव बढ़ा है. इसका असर आम लोगों से लेकर ट्रांसपोर्ट और दूसरे कारोबारों तक देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें | EPS-95 Pension: 19 नवंबर को EPFO की बड़ी बैठक, 12 साल बाद ₹1,000 से बढ़कर ₹3,000 हो सकती है मिनिमम पेंशन

Featured Video Of The Day
अजित पवार गुट में बड़ी हलचल! शरद पवार से मिलना चाहते हैं 20 विधायक

Topics mentioned in this article
Petrol Diesel Price Today
Petrol Price Today
Diesel Price Today
Petrol Diesel Price In India Today
Crude Oil Price Today

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं