Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल $112 के पार, पेट्रोल-डीजल कहां महंगा और कहां सस्ता? टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Rate Today In India: यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) की कीमतें बढ़ गई हैं. वहीं, कुछ राज्यों के लिए आज सुबह राहत भरी रही, यहां कीमतें कम हुई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Petrol Diesel Prices on 23 March :  दिल्ली मुंबई जैसे देश के प्रमुख मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.
नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Today 23 March 2026: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं, तो पहले पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जरूर चेक कर लें. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जुबानी जंग का असर अब तेल की कीमतों पर दिखने लगा है. ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल (Brent Crude) $112 प्रति बैरल के पार निकल गया है, जिसका असर भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है. इस उछाल की वजह से आज, 23 मार्च को भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं. कहीं तेल महंगा हुआ है, तो कहीं मामूली राहत मिली है. अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले जान लीजिए आज आपके शहर में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) का ताजा रेट....

कच्चे तेल में लगी आग,$112 के पार पहुंचा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ग्लोबल ऑयल मार्केट में खलबली मच गई है. सोमवार को ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड $112.17 प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी क्रूड (WTI) भी उछलकर $100 के करीब पहुंच गया.  बता दें कि युद्ध शुरू होने से पहले 27 फरवरी को ब्रेंट क्रूड महज $72.48 पर था, यानी  कुछ ही हफ्तों में कीमतों में भारी उछाल आया है.

दिल्ली, मुंबई सहित बाकी मेट्रो शहरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?

देश की सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol Diesel Prices) जारी किए हैं. हालांकि  दिल्ली मुंबई जैसे देश के प्रमुख मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

  • दिल्ली में  पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर  है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 प्रति लीटर है, जबकि डीजल₹90.03 है.
  • कोलकाता में आज पेट्रोल ₹105.45 प्रति लीटर  और डीजल₹92.02 प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में आज पेट्रोल ₹100.84 प्रति लीटर और डीजल ₹92.39 प्रति लीटर है.

बिहार-यूपी सहित इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा (Petrol-Diesel Rate Today)

बिहार में पेट्रोल 1 पैसे बढ़कर 106.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
यूपी में  पेट्रोल  22 पैसे बढ़कर 95.00  रुपये प्रति लीटर और डीजल 68 पैसे बढ़कर 88.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
झारखंड में पेट्रोल के दाम 74 पैसे बढ़कर 99.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
गोवा में पेट्रोल के दाम 44 पैसे बढ़कर 96.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 43 पैसे बढ़कर 88.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
केरल में पेट्रोल के दाम 44 पैसे बढ़कर 96.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 53 पैसे बढ़कर 96.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
तामिलनाडु में पेट्रोल के दाम 8 पैसे बढ़कर 102.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Advertisement

इसके अलावा ,हिमाचल, जम्मू,मणिपुर में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई हैं.

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल के घटे दाम

  • गुजरात में पेट्रोल के दाम  19 पैसे घटकर 95.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे घटकर 90.77  रुपये प्रति लीटर  है.
  • कर्नाटक में पेट्रोल के दाम  49 पैसे घटकर 102.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे घटकर 90.48  रुपये प्रति लीटर है.
  • मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम 39 पैसे घटकर 106.18  रुपये प्रति लीटर और डीजल 36 पैसे घटकर 91.56 रुपये प्रति लीटर है.
  • महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम  7 पैसे घटकर 105.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे घटकर 91.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • ओडिशा में पेट्रोल के दाम  40 पैसे घटकर 102.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 38 पैसे घटकर 93.79 रुपये प्रति लीटर है.
  • उत्तराखंड में पेट्रोल के दाम  20 पैसे घटकर 94.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे घटकर 89.44  रुपये प्रति लीटर है.
  • पश्चिम बंगाल में पेट्रोल के दाम  61 पैसे घटकर 105.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 57 पैसे घटकर 92.37 रुपये प्रति लीटर है.

घर बैठे SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने शहर का सटीक दाम जानना चाहते हैं, तो बस एक SMS भेजें:

  • Indian Oil (IOCL): RSP <space> City Code लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • Bharat Petroleum (BPCL): RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें.
  • Hindustan Petroleum (HPCL): HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें.

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और राज्यों के टैक्स (VAT) पर निर्भर करती हैं, इसलिए हर शहर में दाम अलग होते हैं.

ये भी पढ़ें- Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में हुआ इजाफा, 2 रुपये तक महंगा

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच Hormuz Strait के पास कैसे हैं हालात? NDTV की EXCLUSIVE रिपोर्ट