Petrol- Diesel Price: 6 अगस्त को देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए दिल्ली से मुंबई तक के ताजा भाव

Petrol Diesel Rate Today 6 August 2026: आज जारी रेट्स के मुताबिक, प्रमुख महानगरों में दिल्ली में सबसे सस्ता पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Petrol Diesel Price In India: क्रूड ऑयल में हलचल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए कहां सबसे सस्ता मिल रहा है पेट्रोल

Petrol Diesel Prices On August 6: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हलचल बनी हुई है.इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने 6 अगस्त के लिए देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट  जारी कर दिए गए हैं. हालांकि ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जरूर देख लें.

6 अगस्त को किस शहर में कितना है पेट्रोल का रेट?

  • दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई: पेट्रोल 111.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता: पेट्रोल 113.43 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई: पेट्रोल 107.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर है, जो प्रमुख शहरों में सबसे महंगा है.
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है.

6 अगस्त को किस शहर में कितना है डीजल का रेट?

  • दिल्ली: डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई: डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • कोलकाता: डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई: डीजल 99.57 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
  • हैदराबाद: डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु: डीजल 98.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 79.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जिसमें 0.18% की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 74.96 डॉलर प्रति बैरल पर रहा और इसमें 0.35% की मामूली गिरावट देखने को मिली.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका, ईरान और ओमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही को लेकर एक अंतरिम व्यवस्था पर काम कर रहे हैं. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत भारत आने वाले जहाज ईरान के समुद्री क्षेत्र से गुजरेंगे, जबकि बाहर जाने वाले जहाज ओमान के समुद्री क्षेत्र का इस्तेमाल करेंगे. इस खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर नजर बनी हुई है.

भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है. ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो देश का आयात बिल बढ़ सकता है. इससे महंगाई पर भी दबाव बढ़ने की आशंका रहती है. साथ ही, हाल के महीनों में कई बार बढ़ चुके पेट्रोल और डीजल के दामों में आगे भी बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है.

Advertisement

पेट्रोल और डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सिर्फ कच्चे तेल के दाम से तय नहीं होतीं. इनके रेट पर अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत, रुपये और डॉलर के एक्सचेंज रेट, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, रिफाइनिंग कॉस्ट, फ्रेट और डिस्ट्रीब्यूशन खर्च जैसे कई फैक्टर असर डालते हैं.

अब बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल?

इस बीच बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के चल रहे गाड़ियों पर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार को पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसके तहत वैलिड थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर पेट्रोल पंपों से फ्यूल देने से इनकार किया जा सकता है. कोर्ट ने नेशनल हाइवे पर बढ़ते सड़क हादसों और टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को देखते हुए यह निर्देश दिया है. साथ ही कुछ कॉरिडोर पर ऑटोमैटिक टोल डिटेक्शन सिस्टम लागू करने के लिए भी कहा है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
'संदेशे आते हैं' गाते वक्त भावुक हुए सिंगर अनु मलिक, सेना नौजवानों को अर्पित किया गाना

Topics mentioned in this article
Petrol Diesel Rate Today
Petrol Price Today
Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today
Fuel Price Today