Petrol Diesel Price 14 March 2026: मिडिल-ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच युद्ध कब रुकेगा, ये फिलहाल तय नहीं है. दोनों देशों की जंग के बीच कूदे अमेरिका ने इस आग को और हवा दे दी है. ट्रंप दूसरी बार युद्ध को लेकर दावे कर चुके हैं, जबकि ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं. इस तनाव (Middle East Conflict) के बीच कच्चे तेल के भाव लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं. शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil Price Today) में करीब 3% की तेजी देखी गई और इसके चलते पेट्रोल-डीजल के भाव को लेकर भी लोगों के मन में सवाल चल रहे हैं. हालांकि सरकार ने और तेल मार्केटिंग कंपनियों ने भी साफ किया है कि फिलहाल दाम नहीं बढ़ने वाले हैं. बता दें कि अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में जो थोड़ा बहुत अंतर दिखता है, वो लागत, टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज वगैरह के चलते होता है. आइए, जानते हैं कि दिल्ली, नोएडा, मुंबई समेत अलग-अलग शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं.
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल नोएडा से सस्ता?
आज 14 मार्च, 2026 को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.77 रुपये/लीटर है, जो कि एक दिन पहले 13 मार्च (94.72 रुपये) की तुलना में 5 पैसे ज्यादा है. वहीं डीजल का भाव 87.67 रुपये/लीटर है और ये भी एक दिन पहले की तुलना में 5 पैसे ज्यादा है.
दिल्ली की तुलना में नोएडा में पेट्रोल-डीजल थोड़ा महंगा है. IOCL की वेबसाइट के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 94.90 रुपये/लीटर, जबकि डीजल 92.11 रुपये/लीटर बिक रहा है. एक दिन पहले यानी 13 मार्च को पेट्रोल-डीजल के भाव करीब 5 पैसे कम थे. देश के बाकी शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के भाव में बहुत थोड़ा अंतर देखा जा रहा है.
दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ और अन्य शहरों में पेट्रोल का रेट
शहर पेट्रोल (₹/लीटर)
- नई दिल्ली 94.77
- मुंबई 104.21
- कोलकाता 103.94
- चेन्नई 100.75
- अहमदाबाद 94.49
- बेंगलुरु 102.92
- हैदराबाद 107.46
- जयपुर 104.72
- लखनऊ 94.69
- पुणे 104.04
- चंडीगढ़ 94.30
- इंदौर 106.48
- पटना 105.58
- सूरत 95.00
- नासिक 95.50
दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ और अन्य शहरों में डीजल का रेट
शहर डीजल (₹/लीटर)
- नई दिल्ली 87.67
- मुंबई 92.15
- कोलकाता 90.76
- चेन्नई 92.34
- अहमदाबाद 90.17
- बेंगलुरु 89.02
- हैदराबाद 95.70
- जयपुर 90.21
- लखनऊ 87.80
- पुणे 90.57
- चंडीगढ़ 82.45
- इंदौर 91.88
- पटना 93.80
- सूरत 89.00
- नासिक 89.50
ये भी पढें: ईरान तेल ही नहीं, दूध का भी धुरंधर! ठन जाए तो थम जाएंगे UAE समेत इन 4 देशों के डेयरी-बेकरी बाजार














