Petrol Diesel Price Hike: आज 15 मई को देश भर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, कीमतों में ₹3 से ज्यादा का इजाफा, चेक करें अपने शहर के नए रेट

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी, आज से ही लागू नए रेट

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Petrol Diesel Price News:

Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी को  बड़ा झटका लगा है.
आज यानी 15 मई को सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गई हैं. तेल कंपनियों ने  पेट्रोल-डीजल के दाम मे( Petrol Diesel Price Today) में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है. आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3.00 से लेकर ₹3.60 प्रति लीटर तक का इजाफा देखा गया है.

ऐसे में अगर आप  गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं तो पहले जान ले आज आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव क्या है...

आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल के नए रेट? (Petrol Price Today)

आज पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद महानगरों और प्रमुख शहरों के नए दाम इस प्रकार हैं:

  • नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में ₹3.00 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब यहां एक लीटर पेट्रोल ₹97.77 में मिल रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है. ₹3.29 की बढ़त के साथ अब नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹106.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
  • चेन्नई में भी ₹3.10 का इजाफा हुआ है और अब कीमत ₹103.90 प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम में ₹3.21 की वृद्धि हुई है, अब यहां रेट ₹106.17 है.
  • दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 (₹3.30 बढ़त) और गुरुग्राम में ₹98.29 (₹2.99 बढ़त) प्रति लीटर मिल रहा है.
  • भुवनेश्वर मे ₹3.60 की सबसे भारी बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया है.

डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी, चेक करें ताजा रेट (Diesel Price Today)

  • नई दिल्ली में डीजल ₹3.00 महंगा होकर अब ₹90.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
  • मुंबई  में डीजल के दाम ₹3.11 बढ़कर  ₹93.14 प्रति लीटर  हो गया है.
  • कोलकात में डीजल के दाम ₹3.11 बढ़े हैं और नया रेट  ₹95.13 है.
  • चेन्नई: डीजल ₹3.08 की बढ़त के साथ ₹95.47 प्रति लीटर पहुंच गया है.
  • नोएडा में डीजल के दाम में ₹3.50 का बड़ा उछाल आया है, जिससे कीमत ₹91.31 प्रति लीटर हो गई है.
  • बेंगलुरु में डीजल ₹3.11 महंगा होकर ₹94.10 प्रति लीटर पर है.
  • भुवनेश्वर में डीजल में ₹3.56 की बढ़ोतरी हुई है, अब नया भाव ₹96.11 प्रति लीटर है.


RBI गवर्नर ने पहले ही दे दिए थे पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, अब दिख रहा है असर

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आए ताजा उछाल से पहले ही RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसके साफ संकेत दे दिए थे. उन्होंने आगाह किया था कि अगर मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव जल्द खत्म नहीं हुआ, तो आम जनता को महंगे ईंधन के लिए तैयार रहना होगा.गवर्नर ने स्पष्ट किया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद सरकार ने अब तक बढ़ी हुई कीमतों का पूरा बोझ आम जनता पर नहीं डाला था. लेकिन, उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि सरकार के लिए लंबे समय तक इन कीमतों को रोक कर रखना मुश्किल होगा.

उन्होंने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में पैदा हुए संकट का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल और गैस की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसका असर अब भारत पर भी दिखने लगा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death Mystery: प्रतीक यादव को बिजनेस में हुआ था नुकसान, पत्नी अपर्णा के भाई से चल रहा था विवाद