क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेंगी? मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार ने दूर कर दी टेंशन

Petrol, Diesel Price Today March 12: सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि ग्लोबल मार्केट में चल रही उथल-पुथल के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी. जानिए 12 मार्च 2026 को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट..

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Petrol Diesel News Today: पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की आशंकाओं के बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि अभी दाम बढ़ाने की कोई योजना नहीं है.
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को डरा दिया है. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे भारत में भी आम जनता को यह चिंता सताने लगी थी कि क्या अब पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ जाएंगे? लेकिन, सरकार ने इस पर बड़ी अपडेट देते हुए करोड़ों देशवासियों की टेंशन दूर कर दी है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रहेंगी स्थिर

सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है कि ग्लोबल मार्केट में चल रही उथल-पुथल के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी. कीमतों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि अभी दाम बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है.

सरकार की ओर से कीमतों के स्थिर रहने के आश्वासन के बीच, 12 मार्च 2026 को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट अलग-अलग हैं. जानें आपके शहर में आज क्या भाव है:

  • देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 है, जबकि डीजल ₹90.03 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको ₹105.41 और डीजल के लिए ₹92.02 खर्च करने होंगे.
  • चेन्नई में पेट्रोल का भाव आज ₹100.93 प्रति लीटर है और डीजल ₹92.48 प्रति लीटर पर स्थिर है.
  • बेंगलुरु में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.92 प्रति लीटर है और डीजल का भाव ₹90.99 है.

मिडिल ईस्ट पर निर्भरता हुई कम

भारत ने सप्लाई रोकने के डर को भांपते हुए पहले ही अपनी तैयारी कर ली है. होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) वाले  रास्ते पर निर्भरता कम करने के लिए भारत ने दूसरे क्षेत्रों से तेल मंगाना शुरू कर दिया है. पहले भारत अपनी जरूरत का 60% तेल इस रास्ते से मंगाता था, लेकिन अब इसे घटाकर 70% दूसरे सुरक्षित रास्तों (Non-Hormuz regions) की तरफ मोड़ दिया गया है.

Advertisement

तल सप्लाई के लिए सरकार ने बनाया स्पेशल प्लान

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने फ्यूल सप्लाई मैनेजमेंट चेन प्रोग्राम को एक्टिवेट कर दिया है. अब भारत ने मिडिल ईस्ट के अलावा दूसरे देशों से तेल और गैस की सोर्सिंग शुरू कर दी है. पहले जहां 40% सप्लाई सिर्फ मिडिल ईस्ट से होती थी, अब उसका डायवर्सीफाई किया जा रहा है ताकि युद्ध का असर भारत पर न पड़े.

LPG की कोई किल्लत नहीं, घर की रसोई टॉप प्रायोरिटी

सरकार ने साफ किया है कि देश में किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास स्टॉक खत्म नहीं हुआ है. जनता की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. सरकार के लिए घरेलू कन्ज्यूमर सबसे पहली प्रायोरिटी है. घर की रसोई तक गैस पहुंचती रहे, इसके लिए सरकार ने कमर कस ली है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: हिन्दू Vs मुसलमान हो गया बंगाल का रण? Hindu Vs Muslim | Sucherita Kukreti