Penny Stocks: ₹10 वाले इस शेयर ने मचाया गदर! 5 साल में दिया 236% का छप्परफाड़ रिटर्न, सेंसेक्स को भी पछाड़ा

Penny Stocks 2026: साल 2026 की शुरुआत से अब तक (YTD) भी इस शेयर ने लगभग 8% का रिटर्न दिया है, जबकि इसी दौरान सेंसेक्स में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है. फिलहाल यह शेयर ₹10.06 के करीब कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PC Jeweller share price: पीसी ज्वैलर के शेयरों ने लॉन्ग टर्म के निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमा कर दिया है.
नई दिल्ली:

बीते कुछ समय से शेयर बाजार में  काफी हलचल मची हुई है. बड़े-बड़े दिग्गज शेयर जहां दबाव में हैं, वहीं एक समय पेनी स्टॉक (Penny Stock) कहा जाने वाला पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) एक बार फिर अपनी चमक बिखेर रहा है.लंबे समय के निवेशकों के लिए यह शेयर काफी फायदेमंद साबित हुआ है, जिसने लॉन्ग टर्म में सेंसेक्स को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है. 

5 साल में निवेशकों को किया मालामाल

पीसी ज्वैलर के शेयरों ने लॉन्ग टर्म के निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमा कर दिया है. पिछले 5 साल के प्रदर्शन को देखें तो इस स्टॉक ने 236.45% का शानदार रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि जिसने 5 साल पहले इसमें निवेश किया था, उसकी पूंजी अब तीन गुना से भी ज्यादा हो चुकी है. 

साल 2026 की शुरुआत से अब तक (YTD) भी इस शेयर ने लगभग 8% का रिटर्न दिया है, जबकि इसी दौरान सेंसेक्स में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है. फिलहाल यह शेयर ₹10.06 के करीब कारोबार कर रहा है.

कर्ज मुक्त होने की तैयारी में है कंपनी

किसी भी कंपनी की मजबूती उसके डेब्ट मैनेजमेंट से तय होती है और पीसी ज्वैलर अब अपनी पुरानी इमेज बदल रही है. कंपनी ने आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह कर्ज मुक्त (Debt Free) होने का लक्ष्य रखा है. पिछले एक साल में कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट को सुधारने और इंटरनल कामकाज को मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया है. इस स्ट्रैटेजी की वजह से निवेशकों का भरोसा एक बार फिर इस ज्वैलरी स्टॉक पर बढ़ा है.

मुनाफे और रेवेन्यू में जोरदार उछाल

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 28% बढ़कर ₹187 करोड़ रहा है. वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 37% की बढ़त के साथ ₹875 करोड़ तक पहुंच गया है. इस ग्रोथ में सोने की बढ़ती कीमतों का भी अहम रोल है, क्योंकि पिछले एक साल में सोने के भाव में 70% की रिकॉर्ड बढ़त देखी गई है.


हालांकि, पिछले 6 महीनों में इस शेयर में करीब 22.85% की गिरावट भी आई है, जो बाजार की अस्थिरता को दर्शाती है. ऐसे में छोटे निवेशकों को  किसी भी पेनी स्टॉक में पैसा लगाने से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता और कंपनी के फंडामेंटल्स की अच्छी तरह चेक करना चाहिए.

Advertisement

नोट-यह सिर्फ एक सामान्य जानकारी है. किसा भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit: 'आम नागरिकों की हत्या के विरोध में भारत' | Israel Gaza War | #pmmodi