OpenAI का IPO कब आएगा? एक सवाल, दो जवाब! CEO सैम ऑल्टमैन और CFO सारा के बीच अंदरूनी कलह की पूरी कहानी

OpenAI Dispute Over IPO: किसी भी कंपनी में CFO सीधे CEO को रिपोर्ट करता है. लेकिन OpenAI में मामला उल्टा दिख रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, सारा फ्रायर अब सैम ऑल्टमैन के बजाय फिजी सिमो (AGI डेवलपमेंट की हेड) को रिपोर्ट कर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OpenAI IPO: सैम ऑल्‍टमैन और सारा फ्रायर के बीच अंतर्कलह सामने आई

दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों में से एक OpenAI इन दिनों अपने बहुप्रतीक्षित IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) को लेकर सुर्खियों में है. सवाल एक है कि IPO कब आएगा और जवाब एक से ज्‍यादा. या फिर यूं कहिए कि कुछ भी क्लियर नहीं है. CEO सैम ऑल्टमैन का इसपर कुछ जवाब है, और CFO सारा फ्रायर का कुछ और. खबरें आ रही हैं कि कंपनी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सीईओ सैम ऑल्टमैन और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) सारा फ्रायर के बीच IPO की टाइमिंग को लेकर गहरे मतभेद सामने आ रहे हैं.  

रिपोर्ट के अनुसार, सैम ऑल्टमैन चाहते हैं कि कंपनी जितनी जल्दी हो सके शेयर बाजार में लिस्ट हो जाए. इसके उलट, सारा फ्रायर ने चेतावनी दी है कि OpenAI अभी 2026 की चौथी तिमाही तक IPO के लिए तैयार नहीं है. उनके मुताबिक, कंपनी को अभी 'कम्पलायंस' (नियमों के पालन) और अपने आंतरिक सिस्टम को मजबूत करने पर बहुत काम करना बाकी है. फ्रायर का मानना है कि 2027 की शुरुआत लिस्टिंग के लिए अधिक सुरक्षित समय होगा.

कंपनी का बेहिसाब खर्च और CFO की चिंता 

CFO सारा फ्रायर की चिंता की एक बड़ी वजह कंपनी का बेहिसाब खर्च है. अनुमान है कि मुनाफा कमाने की स्थिति में आने से पहले कंपनी 200 अरब डॉलर (लगभग 16 लाख करोड़ ) से ज्यादा का कैश फूंक सकती है.

इंफ्रास्ट्रक्चर की बता करें तो अगले पांच वर्षों में क्लाउड सर्वर पर 600 अरब डॉलर खर्च करने की योजना है. कंपनी को एमेजॉन और एनवीडिया जैसे दिग्गजों से फंड मिला है, जो खुद ही क्लाउड और चिप्स के सप्लायर भी हैं. फ्रायर का मानना है कि ये स्थिति कंपनी के लिए वित्तीय जोखिम पैदा कर सकती है.

Advertisement

CEO को रिपोर्ट नहीं करती हैं CFO

आमतौर पर किसी भी कंपनी में CFO सीधे CEO को रिपोर्ट करता है. लेकिन OpenAI में मामला उल्टा दिख रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, सारा फ्रायर अब सैम ऑल्टमैन के बजाय फिजी सिमो (AGI डेवलपमेंट की हेड) को रिपोर्ट कर रही हैं. ये बदलाव इशारा करता है कि कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में दरार आ चुकी है. यहां तक कि फ्रायर को कुछ महत्वपूर्ण वित्तीय बैठकों से भी बाहर रखा गया है. हालांकि ऑल्टमैन और फ्रायर सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के साथ होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अंदरूनी खींचतान नेतृत्‍व और टीम पर सवाल खड़े कर रही है.  

ये भी पढ़ें: Yes Boss: यस बैंक के नए बॉस भी SBI से ही आए, जानिए कौन हैं विनय टोंसे, जो अब होंगे MD और CEO

Advertisement
Featured Video Of The Day
जब Uttarakhand के रिहायशी इलाके में निकला 14 फुट लंबा Python, लोगों में मची दहशत | VIRAL snake video