अब 10 ग्राम सोने में भी होगी ट्रेडिंग, NSE के इस धमाकेदार प्लान में कैसे करें निवेश? पूरी जानकारी यहां

What is NSE 10 Gram Gold Futures: NSE के 10 ग्राम सोने के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट से अब कम बजट वाले निवेशक भी आसानी से गोल्ड में ट्रेडिंग कर सकेंगे. जानिए इसके फायदे और निवेश का तरीका क्या है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

What is NSE 10 Gram Gold Futures: सोने में निवेश के लिए अब भारी-भरकम रुपये रखने की जरूरत नहीं होगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज जल्द ही एक ऐसी सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के लिए निवेश करने का एक जरिया जरूर खुलेगा. इस सुविधा का नाम है 10 ग्राम सोने का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट. इस खबर में आपको बताते हैं कि ये प्लान खास क्यों है, इसके जरिए कैसे निवेश करा जा सकता है और क्या जंग के समय अभी सोने में निवेश करने का सही समय है.

दरअसल अभी तक सोने में ट्रेडिंग करने के लिए बड़े लॉट साइज की जरूरत होती थी. इसका मतलब कि भारी भरकम रकम रखनी पड़ती थी. अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इस नए कॉन्ट्रैक्ट के आने के बाद बहुत कुछ बदल जाएगा. छोटे निवेशक भी सिर्फ 10 ग्राम सोने की यूनिट में निवेश करके, पैसा बना सकते हैं. यानी एफडी और दूसरी योजनाओं के साथ अब छोटे निवेशकों को सोने से भी पैसा कमाने का मौका बन सकता है.

छोटे निवेशकों के लिए क्यों है खास?

  • अब छोटे निवेशकों को लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. 10 ग्राम की यूनिट से अपनी ट्रेडिंग शुरू कर सकेंगे.बाजार की लाइव कीमतों पर ट्रेड करने का मौका मिलेगा, तो धोखाधड़ी की संभावनाएं पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.
  • अगली खास बात इसकी लिक्विडिटी को लेकर है. यानी एनएसई पर जब चाहे इसे खरीदा और बेचा जा सकेगा.
  • पूरा प्रोसेस डिजिटली रहेगा तो फिजिकली गोल्ड के मुकाबले इसमें पैसा लगाना सेफ और आसान है

कैसे करें निवेश?

10 ग्राम सोने में निवेश के लिए आपके पास डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होना जरूरी है. इसे आप किसी भी अपने बैंक या ब्रोकर के पास खुलवा सकते हैं. शेयर मार्केट में खरीद-बेच के लिए भी इसकी का इस्तेमाल होता है. एक बारी डीमैट अकाउंट खुल जाए, उसके बाद एनएसई के कमोडिटी सेगमेंट में जाकर आप निवेश करना शुरू कर सकते हैं. यानी 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में पैसा लगा सकते हैं. हालांकि एक्सपायरी डेट के साथ मार्जिन मनी का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है.

  • क्या होता है एक्सपायरी डेट?

सोने में एक्सपायरी डेट उस दिन को कहते हैं जब गोल्ड फ्यूचर्स या ऑप्शंस वाला कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाता है. उस दिन आपको अपनी ट्रेड बंद करनी होती है या फिर उसे अगले महीने के कॉन्ट्रैक्ट में बढ़ाना होता है.

Advertisement
  • क्या है मार्जिन मनी का मतलव?

मार्जिन मनी वो छोटा अमाउंट है जो निवेशक ब्रोकर को जमा करते हैं, ताकि कम पैसों में बड़ा गोल्ड फ्यूचर्स सौदा कर सकें. लेकिन इसी के साथ जोखिम भी बढ़ जाता है.

ट्रेडिंग का समय क्या रहेगा?

किसी भी मार्केट में पैसा लगाने से पहले सही समय और जोखिम को समझना बहुत जरूरी होता है. इस नए गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में निवेशकों को ट्रेड करने के लिए पूरा दिन भर का समय मिलता है. ट्रेडिंग सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से होती है और रात में यह 11.30 या 11.55 बजे तक चलती है. यह समय अमेरिका के डेलाइट सेविंग के हिसाब से कभी‑कभी थोड़ा बदला भी जा सकता है.

Advertisement

सोने में निवेश का सही समय

जियो पॉलिटिकल टेंशन और ईरान-इजरायल जंग को देखते हुए सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिस्टेमैटिक तरीके से छोटे-छोटे लॉट्स में निवेश करना जोखिम को कम करता है. एनएसई का ये 10 ग्राम वाला ऑप्शन उन लोगों के लिए गेम चेंजर हो सकता है जो सोने को सेफ हेवन का सबसे अच्छा जरिया मानते हैं.

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping