हवाई यात्रा में विदेश से कितना सोना ला सकते हैं? जानें नए नियम, नहीं तो कस्टम वालों की पकड़ में होंगे

New Baggage Rules 2026: सरकार का मानना है कि पुराने नियमों की वजह से एयरपोर्ट्स पर चेकिंग के दौरान काफी समय बर्बाद होता था और यात्रियों को परेशानी होती थी. 75 हजार की नई लिमिट और सोने की क्लियर गाइडलाइंस से अब एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

New Baggage Rules 2026: क्या आपको पता है कि हवाई यात्रा के समय विदेश से भारत कितना सोना अपने साथ ला सकते हैं? अगर नहीं, तो यह खबर आपके लिए ही है. क्योंकि हो सकता है कि बिना नियम जानें किसी दिन कस्टम वाले गेट पर ही आपको पकड़ लें और फिर फाइन के साथ आपको लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़े. 

जैसा आप जानते हैं कि अभी तक 50 हजार रुपये की कीमत का सामान दूसरे देश से भारत लाने की मंजूरी थी. हालांकि अब इसकी लिमिट बढ़ा दी गई है. दरअसल भारत सरकार ने बैगेज रूल्स 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जो 2 फरवरी 2026 से पूरे देश में लागू हो चुके हैं. अब भारतीय यात्री विदेश से अपने साथ 75 हजार रुपये तक का सामान बिना किसी कस्टम ड्यूटी दिए ला सकते हैं.

आपको बता दें कि पहले यह लिमिट सिर्फ 50 हजार रुपये थी. इस कदम से उन यात्रियों को फायदा होगा जो विदेश से गिफ्ट्स या इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लाते हैं. यह नए नियम इसलिए लाए गए हैं, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ कम हो सके और कस्टम क्लीयरेंस के प्रोसेस को आसान बनें.

सोना और चांदी लाने के क्या हैं नियम?

  • सोना और चांदी लाने की सीमा को लेकर अक्सर यात्रियों में कंफ्यूजन रहता है. अब नए नोटिफाइड नियमों के अनुसार अगर कोई भारतीय पुरुष यात्री एक साल से ज्यादा समय से विदेश में रह रहा है, तो वह अपने साथ 20 ग्राम तक का सोना ड्यूटी-फ्री ला सकता है.
  • वहीं, महिलाओं के लिए यह छूट दोगुनी है. महिला यात्री 40 ग्राम तक का सोना बिना किसी टैक्स के ला सकती हैं.

क्यों बदले नियम?

सरकार का मानना है कि पुराने नियमों की वजह से एयरपोर्ट्स पर चेकिंग के दौरान काफी समय बर्बाद होता था और यात्रियों को परेशानी होती थी. 75 हजार की नई लिमिट और सोने की क्लियर गाइडलाइंस से अब एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा और ईज ऑफ ट्रैवल को बढ़ावा मिलेगा.

हालांकि लिमिट बढ़ गई है, लेकिन ध्यान रहे कि यह छूट केवल पर्सनल इस्तेमाल के सामान और गहनों पर लागू है. अगर आप इस तय सीमा से ज्यादा सोना या सामान लाते हैं, तो आपको रेड चैनल पर इसकी जानकारी देनी होगी और बताई गई कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी.

Featured Video Of The Day
AAP नेता ने Haryana के लोगों के लिए सरकार से क्या मांग की?