बिहार में एक हजार ग्रामीण केंद्रों से दूध एकत्र करेगी नमस्ते इंडिया

Namaste India Dairy Bihar Launch: कंपनी ने जानकारी दी कि दूध के साथ-साथ अन्य वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट्स भी चरणबद्ध तरीके से बाजार में उपलब्ध कराए जाएंगे.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Namaste India Bihar Launch: डेयरी कंपनी नमस्ते इंडिया अब बिहार के बाजारों में उतर चुकी है.
पटना:

 डेयरी कंपनी नमस्ते इंडिया बिहार में एक हजार ग्रामीण स्तर के संग्रह केंद्रों से दूध एकत्र कर बाजार पहुंचाएगी. कंपनी के सीओओ मनोज अरोड़ा ने डिस्ट्रीब्यूटरों की मीटिंग में इस बात का ऐलान किया. ये मीटिंग राज्य में अपने उत्पादों के लॉन्च से पूर्व आयोजित की गई थी. 

इस सम्मेलन में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बिहार में दुग्ध उद्योग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ विस्तृत रणनीतिक चर्चा की. सबसे पहले उत्पाद पटना और फिर चरणबद्ध तरीके जल्द ही पूरे बिहार मे उपलब्ध होगा.  

मनोज अरोड़ा ने कहा, बिहार में दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लॉन्च से पहले लंबे समय व्यापक उपभोक्ता सैंपलिंग की गई है, ताकि प्रतिस्पर्धी बाजार में भी उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम उत्पाद प्रदान किए जा सकें. 

बिहार में लॉन्च किए जा रहे प्रमुख उत्पाद/प्रोडक्ट्स में एफसीएम दूध (परफेक्ट मज़ा), स्टैण्डर्ड दूध (शक्ति प्लस), काउ मिल्क दूध, दही, छाछ, लस्सी व अन्य डेयरी उत्पाद शामिल हैं. 

कंपनी ने जानकारी दी कि दूध के साथ-साथ अन्य वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट्स भी चरणबद्ध तरीके से बाजार में उपलब्ध कराए जाएंगे.  सम्मेलन में 50 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भाग लिया.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान की गोलीबारी, भारत का गुस्सा भारी! |Bharat Ki Baat Batata Hoon