Milk Price Hike: 8 से 12 रुपये तक बढ़ने वाले हैं दूध के दाम, कैबिनेट मीटिंग में फैसला संभव, इस राज्‍य में असर

लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने वाला है. दूध के दाम बढ़ने वाले हैं. लंबे समय से दूध उत्‍पादक संघ इसकी मांग करते आ रहे हैं. आज मंगलवार को कैबिनेट में तय हो जाएगा कि किस तारीख से दूध के बढ़े हुए दाम लागू होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दूध महंगा होने वाला है.
(NDTV File Photo)

देशभर में महंगाई की मार के बीच एक और झटका लग सकता है. दूध के दाम बढ़नेवाले हैं. प्रति लीटर दूध करीब 8 रुपये से 12 रुपये तक महंगा होने वाला है. आज ही इस फैसले पर सरकार की मुहर लग सकती है. कर्नाटक में लंबे समय से दूध उत्‍पादक यूनियन ये मांग कर रहा था. यूनियन के लोग इस मामले को लेकर मुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार से भी मिले थे. अब खबर है कि आज 6 अक्‍टूबर, मंगलवार की कैबिनेट मीटिंग में इस पर फैसला हो सकता है. 

दूध के दाम अगर बढ़त हैं तो इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. मिडिल क्‍लास परिवारों के किचन का बजट निश्चित तौर पर बढ़ सकता है. कारण कि भारतीय परिवारों के खानपान में दूध एक अहम हिस्‍सा है. 

16 सहकारी संघों की मांग

यूनियनों ने राज्य सरकार से नंदिनी दूध की खरीद और खुदरा कीमतों में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है.  

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) के तहत आने वाले 16 सहकारी दुग्ध संघों ने दूध की कीमत में बढ़ोतरी की मांग की है. संघों के पदाधिकारियों का कहना है कि पशु चारे की कीमत भी बढ़ती जा रही है और दूध उत्पादक किसानों से दूध खरीदना भी महंगा होता जा रहा है. 

Advertisement

ऐसे में तमाम यूनियन ने राज्य सरकार से दूध के दाम बढ़ाए जाने को सरकारी मंजूरी देने का आग्रह किया है, ताकि डेयरी किसानों और संघों पर बढ़ रहे अतिरिक्त बोझ को कम किया जा सके.

डेयरी उत्‍पाद भी महंगे होंगे 

दूध के दाम बढ़ने के चलते दही, पनीर, घी और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका है. ऐसा हुआ तो निश्चित तौर पर पनीर, दही, घी वगैरह महेंगे हो जाएंगे. इसका असर होटलों में पनीर से बनने वाले पकवानों, लस्‍सी, छाछ और घी में बनने वाली मिठाइयों के भी दाम बढ़ सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | अब मावा और मिठाइयों में मिलावट की ऑन-द-स्पॉट होगी जांच, नहीं बच पाएंगे मिलावटखोर, ऐसे करें शिकायत

Video: अब देखिए ये वीडियो, जब सितंबर में महंगा हुआ था दूध

Featured Video Of The Day
CEC के खिलाफ विरोध मार्च: INDIA ब्लॉक की ECI दफ्तर की ओर कूच

Topics mentioned in this article
Milk Price Hike Demand
Milk Price Hike
Milk Price Hike Today
Milk Price Hiked
Karnataka Milk Price