सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद MCX ने हटाया एक्स्ट्रा मार्जिन, ट्रेडर्स और खरीदारों के लिए बड़ी राहत

Gold-Silver Price Today: जानकारों का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में यह करेक्शन ग्लोबल मार्केट में हो रहे बदलावों की वजह से आया है. कीमतें अपने हाई लेवल से काफी नीचे आ चुकी हैं, जिससे बाजार में अब स्टेबिलिटी लौटने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold Silver Rate Today: चांदी की कीमतें अब अपने हाई लेवल से करीब 1.83 लाख रुपये से भी ज्यादा सस्ती होकर 2.42 लाख रुपये के लेवल में आ गई हैं
नई दिल्ली:

Gold, Silver Rates Today: सोने और चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी उतार-चढ़ाव के बीच एक राहतत भरी खबर सामने आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सोने और चांदी के फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर लगाए गए एडिशनल मार्जिन को वापस लेने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि अब ट्रेडर्स को बाजार में अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए एक्स्ट्रा पैसे जमा नहीं करने होंगे. यह फैसला आज यानी 19 फरवरी से लागू हो गया है, जिससे बाजार में कैश का फ्लो बढ़ेगा और ट्रेडिंग थोड़ी आसान हो जाएगी.

क्यों लिया गया एक्स्ट्रा मार्जिन हटाने का फैसला?

फरवरी की शुरुआत में जब सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बहुत तेज हलचल देखी गई थी, तब बाजार को काबू में रखने के लिए MCX ने सोने पर 3 प्रतिशत और चांदी पर 7 प्रतिशत का एक्स्ट्रा मार्जिन लगा दिया था. इससे पहले भी रिस्क को कम करने के लिए टुकड़ों में मार्जिन बढ़ाया गया था. लेकिन अब जब कीमतों में एक बड़ी गिरावट या करेक्शन आ चुकी है और बाजार पहले के मुकाबले स्थिर है, तो एक्सचेंजों ने इस एक्स्ट्रा चार्ज को हटाने का ऐलान किया है ताकि निवेशकों को राहत मिल सके.

रिकॉर्ड हाई से बहुत सस्ती हुई चांदी

चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने सबको हैरान कर दिया है. आपको बता दें कि चांदी का अब तक का ऑल टाइम हाई (All Time High) करीब 4 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो रहा है. लेकिन मौजूदा रेट के हिसाब से देखें तो चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से बहुत नीचे आ चुकी है. अगर हम 18 फरवरी के क्लोजिंग प्राइस की बात करें, तो चांदी के भाव में गिरावट देखी गई. चांदी की कीमतें अब अपने हाई लेवल से करीब 1.83 लाख रुपये से भी ज्यादा सस्ती होकर 2.42 लाख रुपये के लेवल में आ गई हैं, जो खरीदारी की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ा मौका हो सकता है.

सोने के भाव में भी आई बड़ी गिरावट

चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी भारी कमी देखी गई है. पिछले सेशन के डेटा के मुताबिक, 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना 74 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,55,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं अगर चांदी की बात करें तो 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी 1,748 रुपये गिरकर 2,42,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. 

क्या कहते हैं बाजार के एक्सपर्ट्स

जानकारों का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में यह करेक्शन ग्लोबल मार्केट में हो रहे बदलावों की वजह से आया है. कीमतें अपने हाई लेवल से काफी नीचे आ चुकी हैं, जिससे बाजार में अब स्टेबिलिटी लौटने की उम्मीद है. MCX द्वारा एक्स्ट्रा  मार्जिन हटाए जाने से अब छोटे ट्रेडर्स के लिए भी बाजार में उतरना आसान होगा. हालांकि, एक्सपर्ट की सलाह है कि बाजार में अभी भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए निवेश करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है और हर गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा निवेश करना एक अच्छा फैसला हो सकता है.

Featured Video Of The Day
UP Politics: 'मेरा-तेरा राम मंदिर' पर कूदे सपा प्रवक्ता! | CM Yogi | Akhilesh | Sucherita Kukreti