LIC Bonus Share: LIC का बड़ा तोहफा! पहली बार बोनस इश्यू का ऐलान, निवेशकों की लगी लॉटरी

LIC Bonus issue 2026: LIC इस बोनस इश्यू के लिए करीब ₹6,352 करोड़ का कैपिटलाइजेशन करेगी.यह राशि कंपनी के रिजर्व और सरप्लस फंड से जारी की जाएगी. इसे निवेशकों के साथ मुनाफा साझा करने के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LIC Bonus Share Announcement: मई 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद यह पहली बार है जब LIC बोनस शेयर जारी कर रही है.
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी ने पहली बार 1:1 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि निवेशकों को हर 1 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा. अगर आपके पास भी इस सरकारी कंपनी के शेयर हैं तो जानिए बोनस इश्यू की पूरी डिटेल, रिकॉर्ड डेट कब आएगी, कितने रुपये का इश्यू होगा, कब तक शेयर मिलेंगे...आपको इसका फायदा मिलेगा या नहीं.

बीते दिन LIC ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है. इसका आसान मतलब है कि अगर आपके पास 100 शेयर हैं तो आपको 100 और बोनस शेयर मिलेंगे.यानी आपकी कुल शेयर संख्या दोगुनी हो जाएगी.हालांकि बोनस मिलने से निवेश की कुल वैल्यू तुरंत नहीं बढ़ती, क्योंकि शेयर की कीमत उसी अनुपात में एडजस्ट हो जाती है.

लिस्टिंग के बाद पहली बार बोनस शेयर दे रही है LIC

मई 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद यह पहली बार है जब LIC बोनस शेयर जारी कर रही है.अब तक कंपनी अपने निवेशकों को 5 अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है, लेकिन बोनस शेयर पहली बार दिया जा रहा है.

कितने रुपये का होगा LIC बोनस इश्यू?

LIC इस बोनस इश्यू के लिए करीब ₹6,352 करोड़ का कैपिटलाइजेशन करेगी.यह राशि कंपनी के रिजर्व और सरप्लस फंड से जारी की जाएगी. इसे निवेशकों के साथ मुनाफा साझा करने के तौर पर देखा जा रहा है. इस बोनस इश्यू के बाद LIC की पेड-अप कैपिटल शेयर 632 करोड़ शेयर से बढ़कर 1,264 करोड़ शेयर हो जाएगी.इसके बाद कंपनी की कुल शेयर कैपिटल वैल्यू लगभग ₹12,649 करोड़ तक पहुंच जाएगा.

Advertisement

कब तक मिल जाएंगे बोनस शेयर? 

कंपनी ने बताया है कि बोनस शेयर जारी करने की प्रक्रिया बोर्ड की मंजूरी के 2 महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी.यानि निवेशकों को बोनस शेयर12 जून 2026 तक मिल सकते हैं.हालांकि यह प्रस्ताव अभी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.

रिकॉर्ड डेट क्या है? किसे मिलेगा फ्री शेयर ?

LIC ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है.जो निवेशक रिकॉर्ड डेट तक शेयर होल्ड करेंगे, वही बोनस शेयर पाने के पात्र होंगे.रिकॉर्ड डेट घोषित होने के बाद ही फाइनल पात्र निवेशकों की सूची तय होगी.

Advertisement

बोनस शेयर क्यों जारी कर रही है LIC?

बोनस शेयर जारी करने के पीछे कई कारण होते हैं.मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाने,छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने,शेयर की कीमत को ज्यादा अफॉर्डिबल बनाने या निवेशकों को रिवॉर्ड देने के लिए अक्सर कंपनियां बोनस शेयर बांटती हैं.जब शेयर की कीमत एडजस्ट होती है, तो उसमें ट्रेडिंग एक्टिविटी बढ़ती है.

LIC का शानदार तिमाही रिजल्ट

दिसंबर 2025 तिमाही में LIC का प्रदर्शन मजबूत रहा है.कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹12,958 करोड़ हो गया.पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹11,056 करोड़ था. कंपनी के  प्रीमियम इनकम और टोटल इनकम में भी बढ़ोतरी देखी गई.तिमाही  के दौरान कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम ₹1,06,891 करोड़ से बढ़कर₹1,25,613 करोड़ हो गई.वहीं टोटल इनकम बढ़कर₹2,01,994 करोड़ से ₹2,33,984 करोड़ हो गई.

बीत दिन यानी सोमवार को NSE पर LIC का शेयर 0.66% बढ़कर 803.65 पर बंद हुआ. हालांकि 2026 में अब तक शेयर 5.14% गिरा है.पिछले 6 महीनों में 10.31% की गिरावट रही है.

Featured Video Of The Day
Bihar New CM News: Samrat Choudhary को क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी? | Dekh Raha Hai India