इजरायल के हाइफा पोर्ट पर कामकाज सामान्‍य, सभी कर्मचारी हैं सुरक्षित: अदाणी पोर्ट्स

अदाणी पोर्ट्स ने कहा, 'हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिचालन की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि इजरायल की आपूर्ति श्रृंखला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थिरता बनी रहे.'

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Adani Ports ने आश्‍वस्‍त किया है कि इजरायल के हाइफा पोर्ट का परिचालन सामान्‍य है

अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने रविवार को कहा कि तनावपूर्ण स्थिति के बीच इजरायल में मौजूद उसके हाइफा पोर्ट पर परिचालन सामान्य बना हुआ है और सभी कर्मचारी सुरक्षित है. APSEZ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हाइफा पोर्ट कंपनी ने पुष्टि की है कि उसके सभी कर्मचारी और पोर्ट की संपत्तियां एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से सुरक्षित है, साथ ही परिचालन बिना किसी रुकावट के सामान्य बना हुआ है. 

कंपनी ने आगे कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है. साथ ही इजरायल के परिवहन और सड़क सुरक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहा है. इसने बताया कि अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार काम हो रहा है. APSEZ ने आगे कहा कि वह अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिचालन की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

इजरायल के सप्‍लाई चेन और इंटरनेशनल ट्रेड के लिए अहम है हाइफा पोर्ट 

कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि पोर्ट का सुचारू संचालन इजरायल की आपूर्ति श्रृंखला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है. कंपनी ने कहा, 'हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिचालन की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि इजरायल की आपूर्ति श्रृंखला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थिरता बनी रहे.'

यह बयान आश्‍वस्‍त करता है कि इंफ्रास्‍ट्रक्‍च्‍र को कोई नुकसान नहीं हुआ है.  अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और इजरायल की जवाबी कार्रवाई के बाद जारी तनाव के बावजूद हाइफा पोर्ट पर व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं.

Advertisement

APSEZ भारत की सबसे बड़ी और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी कंपनी है. कंपनी भारत और दुनिया में कुल 19 पोर्ट्स और टर्मिनल्स का संचालन कर सकती है, जिसमें से 15 भारत में और 4 विदेशों (ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इजरायल और तंजानिया) में हैं. 

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Iran ने Chinese Spy Satellite से किया US Military Bases पर भयंकर हमला, सामने आई नई रिपोर्ट