टैरिफ पर रोक लगने के बाद कैसी रहेगी भारतीय शेयर मार्केट की चाल? इन शेयरों पर रखें नजर

US Tariff Ban Impact on Indian Market: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ बैन के फैसले के बाद भारतीय बाजारों में बड़ी हलचल की उम्मीद है. खासकर दबाव झेल रहे आईटी सेक्टर के लिए यह खबर संजीवनी साबित हो सकती है. जानें सोमवार को बाजार का रुख क्या रह सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ बैन फैसले से भारतीय आईटी सेक्टर में निवेशकों के बीच सकारात्मक उम्मीदें बढ़ी हैं
  • टैरिफ में कमी से टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो जैसे आईटी कंपनियों के मार्जिन में सुधार की संभावना जताई जा रही है
  • अमेरिकी बाजारों में इस फैसले का स्वागत हुआ, जिसका प्रभाव सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत पर दिखेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Tariff Ban Impact on Indian Market: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ बैन को लेकर दिए गए हालिया फैसले ने ना केवल अमेरिकी बाजारों में उत्साह भरा है, बल्कि भारतीय निवेशकों के लिए भी सोमवार का दिन सुपर मंडे साबित होने के संकेत दे दिए हैं. भारतीय शेयर बाजार को बैंकिंग सेक्टर का सपोर्ट लगातार मिल रहा है. लेकिन आईटी सेक्टर इस टैरिफ टेंशन के बीच कहीं पीछे छूट गया. आपको बताते हैं कि यूएस सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले का असर सेंसेक्स और निफ्टी में क्या देखने को मिल सकता है.

पिछले कई हफ्तों से भारतीय आईटी (IT) सेक्टर दबाव में दिखाई दे रहा है. अमेरिकी नीतियों और टैरिफ की तलवार ने टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो जैसे बड़े शेयरों की रफ्तार थाम रखी थी. लेकिन अब उम्मीद है एक बार फिर यह सेक्टर धूम मचाता हुआ नजर आए. 

US Tariff Ban Impact on Indian Market:

कंपनियों के मार्जिन में सुधार की उम्मीद

भारत के साथ टैरिफ में कमी की खबरों के बीच यह माना जा रहा है कि आईटी कंपनियां जो अपने रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से हासिल करती हैं, उनके मार्जिन में सुधार होगा. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोमवार को आईटी इंडेक्स में बड़ी शॉर्ट-कवरिंग और नई खरीदारी देखी जा सकती है.

इन शेयर्स पर रखें नजर

हफ्ते के पहले दिन निवेशक आईटी सेक्टर में टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो के शेयर पर नजर बनाकर रखें. टॉप गेनर्स की लिस्ट में इस सेक्टर के शेयरों के नाम ज्यादा मिल सकते हैं. 

भारत के लिए क्यों बड़ा यह फैसला?

  • टैरिफ बैन और टैक्स में राहत से भारतीय सर्विस की पहुंच अमेरिकी बाजार में आसान होगी.
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया, जिसका सीधा असर सोमवार को भारतीय बाजारों के ओपनिंग सेंटीमेंट पर पड़ेगा.
  • टैरिफ की टेंशन कम होने से विदेशी निवेशक एक बार फिर भारतीय इक्विटी खासतौर पर टेक्नोलॉजी स्टॉक्स पर पैसा लगा सकते हैं.

बाजार के दिग्गजों की नजर

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार निफ्टी और सेंसेक्स के लिए यह खबर एक बूस्टर डोज की तरह है. पिछले कुछ सेशन में हमने देखा है कि बैंकिंग सेक्टर ने बाजार को संभाला, लेकिन आईटी सेक्टर की कमजोरी ने इंडेक्स को ऊपर जाने से रोका. अब आईटी सेक्टर में खरीदारी की उम्मीद जगी है.

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

सोमवार का कारोबारी सेशन पॉजिटिव माहौल से भरा हो सकता है. निवेशकों को चाहिए कि वह आईटी शेयरों पर नजर रखें. लंबी अवधि के निवेश पर ज्यादा फोकस करें. शॉर्ट टर्म के निवेश में लॉस होने की संभावनाएं ज्यादा होती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi News रफ्तार का कहर, कई घायल, कार के उड़े परखच्चे | BREAKING NEWS