भारत की अर्थव्यवस्था भरेगी उड़ान, चीन रह जाएगा पीछे! 2027 के लिए गोल्डमैन सैश ने बताया ग्रोथ रेट

गोल्डमैन सैश के अनुमान के मुताबिक, 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2 फीसदी की दर से बढ़ सकती है, जबकि चीन की विकास दर 4.5 फीसदी रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट में 2027 में एआई पर ग्लोबल खर्च बढ़कर 1.8 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान लगाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2027 में चीन को पछाड़ेगा भारत!
नई दिल्ली:

भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार आने वाले साल में भी दुनिया के बड़े देशों के मुकाबले तेज रहने की उम्मीद है. वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2 फीसदी की दर से बढ़ सकती है. वहीं, चीन की ग्रोथ रेट 4.5 फीसदी रहने का अनुमान है यानी आर्थिक विकास की रफ्तार के मामले में भारत अगले साल भी चीन से आगे रह सकता है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में भी भारत की आर्थिक विकास दर 7.9 फीसदी रहने की उम्मीद है. इसके मुकाबले चीन की विकास दर 4.4 फीसदी रह सकती है. वहीं, अमेरिका की अर्थव्यवस्था 2026 में 2.3 फीसदी और 2027 में 2.4 फीसदी की दर से बढ़ सकती है. 

दुनिया में बढ़ेगा AI पर निवेश, 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगा खर्च

गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ का बड़ा कारण बताया गया है. अनुमान है कि 2027 में दुनिया भर में एआई पर होने वाला खर्च बढ़कर 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा जबकि 2026 में यह करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है. इस बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह अमेरिका में हार्डवेयर पर होने वाला निवेश है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्षेत्र में करीब 500 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश हो सकता है. इसमें AI से जुड़े चिप, सर्वर और अन्य तकनीकी उपकरणों पर होने वाला खर्च शामिल है.

दुनिया की GDP ग्रोथ में AI निवेश का होगा बड़ा योगदान

रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 में AI पर होने वाले निवेश से ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ में करीब 0.4 फीसदी अंक का योगदान हो सकता है. वहीं, अमेरिका की आर्थिक विकास दर में इसका योगदान करीब 0.6 फीसदी अंक रहने का अनुमान है. हालांकि, सेमीकंडक्टर में निवेश और उससे जुड़े इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के निर्यात की गणना में कुछ कमियों को ध्यान में रखने के बाद यह अनुमान लगाया गया है.

Advertisement

2027 में 2.8% रह सकती है दुनिया की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट

गोल्डमैन सैश के अनुसार,ग्लोबल इकोनॉमी की विकास दर 2027 में बढ़कर 2.8 फीसदी हो सकती है जबकि 2026 में इसके 2.7 फीसदी रहने का अनुमान है. इसके पीछे ऊर्जा की कीमतों में कमी और एआई के सेक्टर में लगातार बढ़ता निवेश प्रमुख वजह होंगे. ऊर्जा सस्ती होने से कंपनियों की लागत घट सकती है और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है. गोल्डमैन सैश रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री और प्रमुख जान हैटजियस ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में ऊर्जा की लागत, टेक्नोलॉजी में निवेश और सरकारों की फाइनेंशियल पॉलिसी की भूमिका लगातार बदल रही है. उन्होंने कहा कि 2027 में आर्थिक विकास की रफ्तार अच्छी रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें बहुत बड़ी तेजी आने का अनुमान नहीं है.

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: 24 नवंबर से पहले अकाली-BJP गठबंधन का होगा ऐलान, सीटों पर बनी बात?

Topics mentioned in this article
GDP
GDP Gorwth

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं