Home Loan: 1 करोड़ के होम लोन पर हर महीने कितनी बनेगी EMI? घर खरीदने से पहले देख लें 15, 20 और 25 साल का पूरा हिसाब

होम लोन की EMI तीन चीजों पर निर्भर करती है. पहली है लोन की रकम, दूसरी है ब्याज दर और तीसरी है लोन की अवधि यानी कितने साल में आप इसे चुकाएंगे.एक्सपर्ट मानते हैं कि आपकी EMI आपकी मंथली इनकम के 30 से 40 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Home Loan Interest Rate: अभी ज्यादातर बैंकों में होम लोन की ब्याज दर करीब 8.5 से 9.5 प्रतिशत के बीच है.
नई दिल्ली:

 Home Loan EMI Calculator: घर खरीदना हर परिवार का सपना होता है. लेकिन आज के समय में खासकर बड़े शहरों में घर खरीदना अक्सर बड़े होम लोन के साथ आता है. अगर आप 1 करोड रुपये का होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ प्रॉपर्टी की कीमत देखना काफी नहीं है. आपको यह भी समझना होगा कि हर महीने कितनी EMI कटेगी और कुल मिलाकर बैंक को कितना पैसा लौटाना होगा. सही गणित समझकर ही आप अपने घर का बजट सही तरीके से बना सकते हैं और आगे चलकर पैसों की टेंशन से बच सकते हैं.

EMI किन बातों पर तय होती है?

होम लोन की EMI तीन चीजों पर निर्भर करती है. पहली है लोन की रकम, दूसरी है ब्याज दर और तीसरी है लोन की अवधि यानी कितने साल में आप इसे चुकाएंगे. अभी ज्यादातर बैंकों में होम लोन की ब्याज दर करीब 8.5 से 9.5 प्रतिशत के बीच है. बैंक आम तौर पर 15 साल से 30 साल तक की अवधि देते हैं. आपकी प्रोफाइल और सिबिल स्कोर के आधार पर दर बदल सकती है.

20 साल में 1 करोड लोन का हिसाब

अगर आप 1 करोड रुपये का लोन करीब 8 प्रतिशत सालाना ब्याज पर 20 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी मंथली EMI करीब 83,644 रुपये होगी. 20 साल में आप बैंक को कुल मिलाकर लगभग 2,00,74,562 रुपये लौटाएंगे. इसमें करीब 1,00,74,562 रुपये सिर्फ ब्याज के होंगे. यानी आपने जितना पैसा लिया, उतना ही लगभग ब्याज में भी चला जाएगा.

30 साल की अवधि में EMI कम लेकिन ब्याज ज्यादा

अगर आप EMI कम रखना चाहते हैं और लोन टेन्योर 30 साल चुनते हैं, तो EMI घटकर करीब 73,376 रुपये रह जाएगी. इससे हर महीने का बोझ कम लगेगा. लेकिन लंबी अवधि का असर कुल ब्याज पर दिखता है. 30 साल में आप करीब 2,64,15,525 रुपये तक पेमेंट करेंगे. इसमें करीब 1,64,15,525 रुपये सिर्फ ब्याज होगा. यानी लंबा समय चुनने से कुल अमाउंट काफी बढ़ जाता है.

15 साल में जल्दी छुटकारा और कम ब्याज

अगर आपकी आमदनी अच्छी है और आप जल्दी लोन खत्म करना चाहते हैं, तो 15 साल का टेन्योर चुन सकते हैं. इस में EMI करीब 95,565 रुपये के आसपास बनेगी. यह रकम ज्यादा लगेगी, लेकिन कुल ब्याज घटकर लगभग 72 लाख रुपये के आसपास रहेगा. लंबे समय में यह तरीका सस्ता साबित हो सकता है और आप जल्दी कर्ज से मुक्त हो सकते हैं.

घर के बजट में सिर्फ EMI ही नहीं

जब आप घर खरीदते हैं, तो सिर्फ EMI का हिसाब काफी नहीं होता. रजिस्ट्री, स्टांप ड्यूटी, इंटीरियर, मेंटेनेंस और सोसायटी चार्ज जैसे खर्च भी जुड़ते हैं. इन सबको मिलाकर ही पूरा बजट बनाएं. कई बार लोग सिर्फ EMI देखकर फैसला ले लेते हैं और बाद में बाकी खर्च भारी पड़ जाते हैं.

इनकम के हिसाब से  तय करें EMI

एक्सपर्ट मानते हैं कि आपकी EMI आपकी मंथली इनकम के 30 से 40 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. अगर इससे ज्यादा हिस्सा EMI में चला जाएगा, तो बाकी खर्च जैसे बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल, निवेश और रोजमर्रा का खर्च संभालना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

अगर भविष्य में आपकी इनकम बढ़ती है, तो आंशिक प्री पेमेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं. समय समय पर थोड़ी अतिरिक्त रकम जमा करने से मूल रकम घटती है और कुल ब्याज कम हो सकता है. इससे लोन की अवधि भी घटाई जा सकती है.

होम लोन लेने से पहले पूरा गणित समझें

1 करोड का होम लोन छोटा फैसला नहीं है. 15, 20 या 30 साल का फर्क आपके कुल भुगतान में लाखों रुपये का अंतर ला सकता है. इसलिए बैंक से लोन लेने से पहले EMI कैलकुलेशन जरूर करें, अलग-अलग अवधि का हिसाब देखें और अपनी इनकम और खर्च के अनुसार सही विकल्प चुनें.सही प्लानिंग के साथ लिया गया होम लोन आपके लिए बोझ नहीं बल्कि एक मजबूत भविष्य की नींव बन सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Humayun Kabir आज निकालेंगे बाबरी यात्रा | Babri Masjid | Murshidabad | Bengal | Breaking News