Gold-Silver Rate: सोना-चांदी सस्ते में खरीदने का मौका, गिर गईं कीमतें, पैसा लगाने से पहले चेक करें आज के भाव

Gold-Silver Rate Today Update: पिछले एक साल की बात करें तो सोने-चांदी (Gold-Silver Rate) ने कमाल ही कर दिया. सोने ने 54 फीसदी तो चांदी ने करीब 144 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gold-Silver Rate Today Update: सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिर रही हैं. ऐसे में जो निवेशक इन कीमती धातुओं में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, उनके पास निवेश करने का एक शानदार मौका है. 9 अप्रैल 2026 को सोने के दाम जहां 1200 रुपये करीब सस्ते हुए. वहीं चांदी की कीमतें 8 हजार रुपये गिर गईं. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 1,51,121 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,427 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,37,342 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने की बात करें तो ये 1,12,453 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,13,341 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

सोने के मुकाबले चांदी में बड़ी गिरावट

चांदी सोने के मुकाबले ज्यादा सस्ती हुई है. करीब 8 हजार रुपये इसके दाम गिरे हैं. अब एक किलो चांदी का भाव 2,36,158 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो पहले 2,44,041 रुपए प्रति किलो था. पिछले कुछ समय से सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. निवेशकों का भरोसा सफेद धातु से लगातार कम हो रहा है.

कैसा है एमसीएक्स का हाल?

एमसीएक्स मार्केट की बात करें तो यहां ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. एक समान कारोबार बोला जा सकता है. खबर अपडेट किए जाने तक सोने के 5 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमतें 0.47 फीसदी बढ़कर 1,52,488 रुपये और चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.60 फीसदी कम होकर 2,38,483 रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- 'हजारों परिवारों की जिम्मेदारी कौन लेगा', Oracle में छंटनी का मामला सरकार तक पहुंचा, श्रम मंत्री को लिखी चिट्ठी

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की भी हालत खस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में बिकवाली का दौर है. सोना 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 4,770 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74 डॉलर प्रति औंस पर थी. यानी लोकल, एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार, तीनों का हाल एक जैसा ही है.

गिरावट की वजह क्या है?

एक्सपर्ट का मानना है कि भले ही जंग विराम का ऐलान हो गया हो फिर भी अभी मार्केट में अनिश्चितता का माहौल बरकरार है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हो या तेल की कीमतें, निवेशक अभी किसी भी बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. नतीजन प्रॉफिट बुकिंग लगातार हो रही है. कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं, जिसका सीधा असर सोने-चांदी (Gold-Silver Rate) के दामों पर दिखाई दिया है. 

Advertisement

एक साल में किया जादू

पिछले एक साल की बात करें तो सोने-चांदी (Gold-Silver Rate) ने कमाल ही कर दिया. सोने ने 54 फीसदी तो चांदी ने करीब 144 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है. बीते 2 महीने से निवेशक कीमती धातुओं में पैसा लगाने से बच रहे हैं पर इससे पहले दोनों ने ही अपना ऑल टाइम हाई टच किया था. हालांकि जैसे-जैसे शांति मिडिल ईस्ट में दिखेगी, वैसे-वैसे एक बार फिर से निवेशकों की वापसी बुलियन मार्केट में होती हुई दिखाई दे सकती है. 

ये भी पढ़ें- Oracle ही नहीं, इन दिग्गज कंपनियों ने भी सुबह 5-6 बजे किया Layoff का मेल, क्या है इसका मतलब?

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: क्या Humayun Kabir बनेंगे गेमचेंजर, Murshidabad का संग्राम, किसके साथ Muslims?