Gold Silver Rates: गुड फ्राइडे पर आज क्या है सोना-चांदी का भाव? खरीदारी से पहले चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर के ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 3 April 2026: आज 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के मौके पर MCX बंद है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी के ताजा रेट यहां चेक करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold Silver Price Today in India: आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी किस भाव पर बिक रहे हैं.
नई दिल्ली:

Gold, Silver Prices On April 3: अगर आप आज यानी गुड फ्राइडे की छुट्टी के दिन सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि आपके शहर में 22 और 24 कैरेट गोल्ड किस भाव पर बिक रहा है. एक तरफ आज 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे की वजह से भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX में ट्रेडिग पूरी तरह बंद है. वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजरों में सोनाे के दाम 3.5% तो चांदी के दाम अचानक 7% से ज्यादा टूट गए हैं. बीते दिन MCX पर सोने के भाव में मामूली तो चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी.

ऐसे में क्या आज सोना खरीदना सस्ता पड़ेगा या आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा? खरीदारी से पहले आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों के लेटेस्ट....

MCX और ग्लोबल मार्केट का क्या है सोने का भाव?

आज गुड फ्राइडे की वजह से MCX पर ट्रेडिंग नहीं हो रही है. अगर कल के आखिरी कारोबारी सत्र की बात करें, तो MCX पर सोना 30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी में भारी बिकवाली देखी गई और यह 10,901 रुपये यानी करीब 4.5% टूटकर 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट सिल्वर 7% से ज्यादा लुढ़ककर 69.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी, जबकि सोना 3.5% गिरकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.

Advertisement

दिल्ली से मुंबई तक, आपके शहर में आज क्या हैं सोने के दाम

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,210 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,36,776 रुपये दर्ज की गई है. मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,470 रुपये और 22 कैरेट 1,37,014 रुपये के भाव पर मिल रहा है. कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,49,270 रुपये है. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,49,910 रुपये के पीक पर है. बेंगलुरु में यह 1,49,590 रुपये और हैदराबाद में 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है.

चांदी की कीमतों में भी बड़ा फेरबदल, जानें ताजा भाव

चांदी की बात करें तो चेन्नई में आज रेट सबसे ज्यादा 2,33,580 रुपये प्रति किलो चल रहा है. हैदराबाद में चांदी 2,33,270 रुपये और बेंगलुरु में 2,33,080 रुपये प्रति किलो के भाव पर है. दिल्ली में चांदी की कीमत 2,32,500 रुपये और मुंबई में 2,32,900 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. कोलकाता में चांदी का भाव फिलहाल 2,32,590 रुपये के आसपास बना हुआ है.

Advertisement

सरकार ने इंपोर्ट पर कसी नकेल, क्या पड़ेगा असर?

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब सोने, चांदी और प्लैटिनम से बने किसी भी सामान या गहनों के आयात (Import) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. DGFT के नए नियमों के मुताबिक, अब विदेश से ज्वेलरी लाने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. सरकार ने यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTA) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया है. जानकारों का मानना है कि इस सख्ती से आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में सप्लाई और कीमतों पर असर पड़ सकता है.

Featured Video Of The Day
Iran-Attack on Israel: ईरान के ताबड़तोड़ हमले से सेंट्रल इजराइल में तबाही! देखें खौफनाक मंजर