Gold Silver Rate Today LIVE Updates: आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ताजा रेट जरूर जान लें. बीते दो दिनों से गोल्ड-सिल्वर मार्केट में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कहीं मुनाफावसूली का असर है तो कहीं डॉलर की मजबूती से कीमतों पर दबाव बढ़ गया है. MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सोना-चांदी फिसलते नजर आ रहे हैं. आखिर आज 10 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी कितने में मिल रही है? निवेश के लिए सही मौका है या अभी इंतजार करना चाहिए? इस LIVE Blog में सोने-चांदी के नए भाव, MCX अपडेट और एक्सपर्ट की राय लगातार मिलती रहेगी.
Gold Price Live: सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट पर लगाई लिमिट, अब एक लाइसेंस पर सिर्फ 100 किलो गोल्ड ही ला सकेंगे ज्वेलर्स
Gold Import New Rules: सरकार ने सोने के बढ़ते आयात को रोकने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है. Advance Authorisation (AA) स्कीम, जिसके तहत ज्वेलरी एक्सपोर्टर्स बिना किसी ड्यूटी (Zero Duty) के सोना आयात करते थे, अब उस पर 100 किलो की लिमिट लगा दी गई है.पहले इस स्कीम के तहत कोई सीमा तय नहीं थी, लेकिन अब सरकार ने नियमों को काफी सख्त कर दिया है.
Gold, Silver Price News LIVE: कोलकाता में क्या है सोने-चांदी का भाव?
कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹16,234 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,881 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी ₹2,999 प्रति 10 ग्राम और ₹2,99,900 प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है.
Gold, Silver Price LIVE: चेन्नई में सोना सबसे महंगा
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना ₹16,419 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹15,051 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का रेट ₹3,149 प्रति 10 ग्राम और ₹3,14,900 प्रति किलो है.
Gold Silver Price Crash Live: मुंबई में आज गोल्ड-सिल्वर का भाव
मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट ₹16,234 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹14,881 प्रति ग्राम पर बिक रहा है. वहीं चांदी ₹2,999 प्रति 10 ग्राम और ₹2,99,900 प्रति किलो पर बनी हुई है.
Gold Gold-Silver Price Crash: दिल्ली में आज सोने-चांदी का रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹16,227 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,896 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी का भाव ₹2,999 प्रति 10 ग्राम और ₹2,99,900 प्रति किलो है.
Gold Price Live: MCX पर सोना 2500 रुपये सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट
Silver Price Crash Live MCX: चांदी 16000 रुपये सस्ती हुई, खरीदारों के लिए 'गोल्डन' मौका!
Gold Silver Price Crash Live: इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर लुढ़का
भारतीय बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है. इंटरनेशनल मार्केट में सोना करीब 1.54% टूटकर 4,615 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी में 4.47% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 81.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
Gold, Silver Price Today LIVE: सोना भी फिसला, MCX पर ₹1,600 तक की कमजोरी
चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. MCX पर 5 जून 2026 के गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत ₹1,60,790 पर हुई, जबकि पिछला बंद भाव ₹1,61,978 था. कारोबार के दौरान सोना ₹1,60,355 तक फिसल गया, यानी करीब ₹1,623 की गिरावट दर्ज हुई. खबर लिखे जाने तक सोना ₹1,438 टूटकर ₹1,60,540 पर कारोबार कर रहा था.
Gold Silver Price Crash Live: MCX पर चांदी में बड़ी गिरावट, ₹11,700 तक टूटी कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के 3 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट में बड़ी कमजोरी देखने को मिली. पिछली क्लोजिंग ₹2,91,102 प्रति किलो के मुकाबले चांदी ₹11,102 टूटकर ₹2,80,000 पर खुली. कारोबार के दौरान चांदी ने ₹2,79,458 का निचला स्तर छुआ, जो पिछली क्लोजिंग से करीब ₹11,644 कम है. सुबह 10 बजे के आसपास चांदी ₹8,563 यानी करीब 2.94% गिरकर ₹2,82,539 पर कारोबार करती दिखी.














