Gold-Silver Prices Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी हुआ सस्ता, गहना बनवाने से पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Prices Today: सोने-चांदी की कीमतें सस्ती हुईं हैं. एमसीएक्स पर बिकवाली का दौर जारी है. ऐसे में निवेशकों के साथ खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold-Silver Prices Today: सोने-चांदी की कीमतोें में कमी आई है. MCX पर बिकवाली का दौर देखा जा रहा है.

Gold-Silver Prices Today: देश में इस समय शादी-ब्याहों का सीजन चल रहा है. परिवार के लिए, रिश्तेदारों के लिए या फिर दूल्हे, दुल्हन के लिए सोने-चांदी के आभूषणों का इस्तेमाल जमकर होता है. आज निवेशकों और खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है, जिसके चलते निवेश और खरीदना सस्ता हो गया है. हालांकि पिछले साल की तुलना में इनकी कीमतें ऑल टाइम हाई पर जा पहुंची हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वैश्विक उठा-पटक के चलते निवेशकों ने कमोडिटी बाजार में निवेश करना शुरू किया.

क्या चल रहे हैं आज के ताजा भाव

एमसीएक्स के रेट की बात करें तो सोने में आज गिरावट का दौर जारी है. करीब 1120 रुपये की कमी के चलते 1,48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ये ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी के हाल भी कुछ अलग नहीं है. चांदी करीब 1650 रुपये सस्ती होकर 2,35,700 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है. यानी दोनों कीमती धातु एक सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं.

ग्लोबल मार्केट में तेजी

हालांकि दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी में तेजी है. सोना 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 4,616 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.81 फीसदी मजबूती के साथ 73.81 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है.  

ये भी पढ़ें- Apple Survival Story: बंद होने वाली थी एप्पल, सैलरी देने को नहीं थे पैसे, माइक्रोसॉफ्ट की मदद और स्टीव जॉब्स के आइडिया ने किया कमाल

Advertisement

आगे कैसी है राह?

सोने-चांदी की कीमतों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि अमेरिकी फेड ब्याज दरों पर अपना फैसला जल्द दे सकता है. एक तरफ कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, महंगाई बढ़ने की पूरी आशंका है. ऐसे में अगर ब्याज दरों को बढ़ाने पर फेड का फोकस रहा तो ये सोने-चांदी के लिए अच्छी खबर नहीं होगी. यानी आने वाले समय में कीमतें और गिरती हुई दिखाई दे सकती हैं. 

पिछले एक साल में सोने-चांदी का रिटर्न

ग्लोबली टेंशन के बीच अगर सोने-चांदी के रिटर्न की बात करें तो वो शानदार रहा है. पिछले एक साल की तुलना में सोने ने जहां 40 फीसदी तो वहीं चांदी ने 120 फीसदी का बंपर रिटर्न अपने निवेशकों को कमा कर दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- AI का असर: डिग्री वाले बेहाल, स्किल्ड वर्कर मालामाल, एंथ्रोपिक की स्टडी कर देगी आपको हैरान

Featured Video Of The Day
Ganga Expressway | PM Modi ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 12 जिलों को जोड़ेगा ये एक्सप्रेसवे