सोना-चांदी धड़ाम! सिल्वर 16,700 रुपये सस्‍ता, गोल्ड के दाम भी 3 हजार कम हुए, आज 14 फरवरी का भाव जान लीजिए

Gold Silver Rates Today 14 February 2026: चांदी के दाम 16,700 रुपये तक कम हो गए हैं, वहीं सोना भी 3,000 रुपये तक सस्‍ता हो गया है. IBJA के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 24 कैरेट गोल्‍ड का रेट 1,52,765 रुपये/10 ग्राम च रहा है. चांदी का भाव लुढ़क कर 2,42,433 रुपये/किलो पर पहुंच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold Silver Prices Today: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट के बाद आज 14 फरवरी 2026 को क्‍या भाव चल रहा है?

Gold Silver Rates Today: सोना-चांदी खरीदारों के लिए बड़ा मौका है. सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. सोना करीब 3 हजार रुपये तक सस्‍ता हो गया है, जबकि चांदी के दाम 16,700 रुपये कम हो गए हैं. ये लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट है. बुलियन मार्केट में हाजिर सोने का भाव 1.55 लाख रुपये/10 ग्राम से करीब 3,000 रुपये कम होकर 1.52 लाख रुपये/10 ग्राम रह गया है. ये भाव 24 कैरेट गोल्‍ड का है. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम 16 हजार रुपये से ज्‍यादा गिर गए हैं और इसका भाव 2,59,133 रुपये/किलो से अब 2,42,433 रुपये/किलो हो गया है.

आपके शहर में क्‍या भाव चल रहा सोना-चांदी? 

14 फरवरी, शनिवार को दिल्‍ली के स्‍थानीय ज्‍वैलरी मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,920 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है. वहीं ज्‍वैलरी बनवाने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,940 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,770 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,790 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है. 

सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट 

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. इससे सोने का दाम 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.43 लाख रुपये प्रति किलो से कम हो गई है. शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मंदी का रुख रहा, जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार,

  1. 24 कैरेट सोने का भाव, ₹1,55,650 से गिर कर ₹1,52,765 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. 
  2. 22 कैरेट सोना: इसका दाम ₹1,42,575 से गिरकर ₹1,39,933 प्रति 10 ग्राम हो गया है.
  3. 18 कैरेट सोना: यह ₹1,16,738 से कम होकर अब ₹1,14,574 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.

चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. एक किलो चांदी का भाव ₹16,700 घटकर ₹2,42,433 हो गया है, जबकि पहले यह ₹2,59,133 के स्तर पर था.

घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

हाजिर बाजार (Spot Market) के विपरीत वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी देखी जा रही है: MCX पर 2 अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना 0.70% की बढ़त के साथ 1,53,900 पर पहुंच गया. वहीं MCX पर 5 मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी 2.86% चढ़कर 2,43,200 पर पहुंच गई. दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना $4,989 प्रति औंस (+0.85%) और चांदी $77 प्रति औंस (+2.07%) पर कारोबार कर रही है.

सोने-चांदी पर एक्‍सपर्ट का क्‍या कहना है? 

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी का मानना है कि बड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार को एमसीएक्स पर मामूली सुधार दिखा है. हालांकि, सोने के लिए ₹1,60,000 का स्तर एक बड़ी रुकावट (Resistance) बना हुआ है. यदि सोना ₹1,56,000 के नीचे बना रहता है, तो यह ₹1,51,000 के सपोर्ट लेवल तक भी गिर सकता है. निवेशकों की नजर अब शुक्रवार शाम को आने वाले अमेरिकी महंगाई (CPI) डेटा पर है, जिससे आगे की दिशा तय होगी.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha News: राज्यसभा जा रहे नीतीश, Bihar CM को लेकर किसका नाम फाइनल?