Gold-Silver Prices: सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 7 हजार से ज्यादा टूटीं, जानें आज के भाव

Gold-Silver Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.16 प्रतिशत कम होकर 5,126 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.61 प्रतिशत कम होकर 82.68 डॉलर प्रति औंस पर था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है.

Gold-Silver Prices: तेजी के बाद एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. सोने के दाम करीब 2 हजार प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत करीब 7200 रुपए प्रति किलो तक कम हो गई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,962 रुपए कम होकर 1,60,586 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,62,548 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 

22 और 18 कैरेट की कीमतों का हाल

22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,894 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,47,097 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,20,440 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,21,911 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

Gold-Silver Prices

चांदी की चाल हुई कमजोर

सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली है. चांदी का दाम 7,135 रुपए कम होकर 2,64,212 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,71,347 रुपए प्रति किलो था. 

एमसीएक्स पर कीमतें दिखीं दबाव में

एमसीएक्स बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. खबर लिखे जाने तक सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.84 प्रतिशत कम होकर 1,60,165 रुपए थी. वहीं, चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.94 प्रतिशत कम होकर 2,63,068 रुपए थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.16 प्रतिशत कम होकर 5,126 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.61 प्रतिशत कम होकर 82.68 डॉलर प्रति औंस पर था. 

क्या बोले एक्सपर्ट?

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमत एक सीमित दायरे में 1,60,000 रुपए से लेकर 1,63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही है. वहीं, कॉमेक्स पर सोना 5,150 डॉलर प्रति औंस के आसपास है. बाजार का फोकस अमेरिका के डेटा रिलीज जैसे बेरोजगारी के आंकड़ों और नॉन-फार्म पेरोल पर होगा. इन डेटा से ही सोने-चांदी (Gold-Silver) की आगे की दिशा तय होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
IND vs ENG, T20 World 2026: फाइनल के टिकट के लिए भारत-इंग्लैंड आमने-सामने, कौन मारेगा बाजी?