Gold-Silver Prices: इस समय दुनियाभर की नजरें अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता पर है. स्टॉक मार्केट के साथ कमोटिडी बाजार को भी उम्मीद है कि जंग पर जल्द ही कुछ हल निकल आएगा. इसी आशा के चलते मंगलवार को दिल्ली के लोकल मार्केट में चांदी और सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई. चांदी की कीमत 700 रुपये बढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो हो गईं. वहीं, सोने के दाम भी बढ़े. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9% प्योरिटी वाला सोना 300 रुपये महंगा होकर 1,57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
MCX मार्केट पर सोने चांदी की कीमतें
MCX पर हालांकि खबर लिखे जाने तक सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. 1800 रुपये सस्ता होकर सोना 1,52,124.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. वहीं चांदी भी 8 हजार रुपये सस्ते हुई. चांदी 2,44,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी.
देश के शहरों में सोने की कीमतें
- दिल्ली- ₹1,55,920,
- मुंबई- ₹1,55,770,
- चेन्नई- ₹1,56,650
- कोलकाता- ₹1,55,770
- लखनऊ- ₹1,54,350
- हैदराबाद- ₹1,55,290
चांदी के भाव
- दिल्ली- ₹2,74,900
- मुंबई- ₹2,74,900
- चेन्नई- ₹2,79,900
- कोलकाता- ₹2,74,900
- लखनऊ- ₹2,74,900
- हैदराबाद- ₹2,79,900
कैसा है अंतरराष्ट्रीय मार्केट का हाल
अंतरराष्ट्रीय मार्केट की बात करें तो स्पॉट सिल्वर की कीमत 1.29% गिरकर 78.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना करीब 1% गिरकर 4,776.85 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
क्यों बढ़ रहीं कीमतें, एक्सपर्ट ने बताया राज
मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटीज़ एक्सपर्ट प्रवीण सिंह ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका‑ईरान बातचीत को लेकर सोना 4,780 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है. सभी की नजरें अब अमेरिका-ईरान की दूसरे दौर की शांति वार्ता पर टिकी हुईं हैं.
ऑगमोंट में रिसर्च एक्सपर्ट रेनिशा चैनानी ने कहा कि बाजार के लोग देख रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत होती है या नहीं. अगर होती है तो क्या उससे युद्ध खत्म होगा या बढ़ेगा या फिर कोई बड़ा शांति समझौता होगा. इसलिए सोने की कीमतों की दिशा मिडिल ईस्ट में टेंशन की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी.
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 18 के बदले केवल 7 पे-लेवल की मांग! ऐसा हुआ तो सैलरी में बंपर उछाल तय, प्रमोशन प्रोसेस होगा आसान














