Gold Silver Prices: वाह! सोना 11,000 रुपये सस्‍ता हो गया, चांदी के दाम 28,000 रुपये गिरे, जानिए 21 मार्च, शनिवार को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

Gold Silver Prices Drop: एक हफ्ते में सोने के रेट में 11,100 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि चांदी का भाव 28,100 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold Silver Prices Live Updates: सोना सस्‍ता हो गया, चांदी के भी दाम गिरे, जानिए लेटेस्‍ट रेट

Gold-Silver Prices Today: मिडिल ईस्‍ट में बढ़ते तनावों के बीच सोना एक हफ्ते के भीतर 11,000 रुपये तक सस्‍ता हो गया है. वहीं चांदी के दाम 28,000 रुपये से ज्‍यादा तक कम हो गए हैं. IBJA के मुताबिक, चांदी 2.32 लाख रुपये/किलो बिक रही है जबकि सोने का भाव 1.47 लाख रुपये/ 10 ग्राम चल रहा है. कमोडिटी मार्केट MCX पर सोना 1.44 लाख रुपये/10 ग्राम पर क्‍लोज हुआ, जबकि चांदी 2.27 लाख रुपये/किलो पर क्‍लोज हुई. चांदी के भाव में एक ही दिन में करीब 4,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. IBJA और MCX का अपडेट तो दे दिया अब Comex यानी अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट की बात कर लेते हैं.

कॉमेक्‍स पर सोना 2.47% या 113.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,492 डॉलर/औंस पर ट्रेड करता दिखा, जबकि चांदी 4.78%  या 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 67.81 डॉलर/औंस के भाव पर ट्रेड करता दिखा. दूसरी ओर क्रूड ऑयल के भाव में 2.54 डॉलर की तेजी दिखी और ये 98.09 डॉलर के भाव पर चल रहा था. 

आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा सोना-चांदी?

अब बात करते हैं स्‍थानीय ज्‍वैलरी बाजारों की. यहां 24 कैरेट सोना 1,45,970 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्‍ड 1,33,800 रुपये/10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट गोल्‍ड 1,09,480/10 ग्राम के करीब चल रहा है. वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में 10,000 रुपये की गिरावट है. चांदी 2,45,000 रुपये/किलो बिक रही है. 

एक हफ्ते में कितना सस्‍ता हो गया सोना-चांदी? 

इससे पहले शुक्रवार को कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. IBJA यानी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले गुरुवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,47,889 रुपये थी. यानी एक दिन में सोने के रेट में 671 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

Advertisement

चांदी की बात करें तो IBJA के अनुसार, शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाली चांदी का भाव 2,32,364 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जो बीते गुरुवार को 2,29,873 रुपये प्रति किलोग्राम था. यानी एक दिन में चांदी का भाव 2,491 रुपये प्रति किलो बढ़ गया. पिछले शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाले 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,58,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. जबकि चांदी का भाव 2,60,488 रुपये प्रति किलोग्राम था. यानी पिछले एक हफ्ते में सोने के रेट में 11,100 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि चांदी का भाव 28,100 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है.

ये भी पढ़ें: 

PNG Boom: इंक्‍वायरी 300% बढी, 45,000 नए कनेक्‍शन का प्‍लान! LPG की किल्लत में PNG की ओर दौड़े कंज्‍यूमर्स,  IGL-GAIL ने बताया रोडमैप 

Advertisement

ईरान तेल ही नहीं, दूध का भी धुरंधर! ठन जाए तो थम जाएंगे UAE समेत इन 4 देशों के डेयरी-बेकरी बाजार

रेलवे रनिंग स्टाफ को बड़ा तोहफा, 50% DA के बाद अब 25% KMA अलाउंस बढ़ोतरी को मंजूरी, चार्ट में देखें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

5 करोड़ लगाए, 42 दिन में 35 करोड़ कमाए! गृह मंत्री अमित शाह ने बताया वो फॉर्मूला, जिसने 20 हजार लोगों को दिया रोजगार

तेल-गैस ही नहीं, 'खजूर' का भी 'बादशाह' है ईरान, रमजान के बीच जानिए 70 देशों में फैले 1700 करोड़ के मीठे साम्राज्‍य की कहानी

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने मार गिराया F-35 Jet? Dhurandhar-2 ने मचाया धमाल |Bharat Ki Baat Batata Hoon