21 days ago

Gold-Silver Price Today Live Updates 13 Feb 2026: पहले ऑल टाइम हाई, फिर धड़ाम, फिर उछाल और फिर गिरावट... सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों इतना उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है कि निवेशकों और खरीदारों के साथ एक्‍सपर्ट्स भी हैरान हैं. 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख/किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था, ज‍बकि सोने ने 1.93 लाख का. गोल्‍ड और सिल्‍वर, दोनों ही रिकॉर्ड हाई से काफी सस्‍ते हो गए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 32 हजार रुपये तक की गिरावट आई है. 12 फरवरी को चांदी में करीब 10% की गिरावट देखी गई, जबकि सोने में करीब 3% की गिरावट आई. हालांकि शुक्रवार को एक बार फिर सोने-चांदी के भाव चढ़ गए. 

बीते 29 जनवरी को लाइफ-टाइम हाई छूने के बाद सोना-चांदी के दाम (Sona Chandi ka Dam) काफी गिर चुके हैं. सोने में करीब 41 हजार रुपये की गिरावट है, जबकि चांदी के भाव 1.83 लाख रुपये तक गिर चुके हैं. 

आज शुक्रवार को कमोडिटी मार्केट का इस हफ्ते का आखिरी दिन है, लेकिन कम दामों पर शायद ही मुनाफावसूली दिखे. तो क्‍या आज सोने और चांदी के दाम और गिरेंगे या फिर यहां से 'शॉर्ट कवरिंग' देखने को मिल सकती है, ये बड़ा सवाल है! इस ब्‍लॉग में हमारी नजर रहेगा कमोडिटी मार्केट की चाल पर; साथ ही दिल्‍ली, मुंबई समेत देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव भी हम बताएंगे. साथ ही सोने-चांदी पर एनालिसिस रिपोर्ट और एक्‍सपर्ट्स की सलाह भी हम यहां देंगे. यानी कुल मिलाकर इस Live Blog में आपको मिलेंगे सोने-चांदी से जुड़े हर बड़े अपडेट्स. 

Gold, Silver Prices Today, 13 February 2026 LIVE UPDATES (आज का सोने-चांदी का भाव):

Feb 13, 2026 22:47 (IST)

कितना गिरा सोना-चांदी?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी की कीमत 13,500 रुपये यानी 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलो रह गई. बृहस्पतिवार को यह 2,68,500 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बंद हुई थी. वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,400 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, 'शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली के बीच सोने और चांदी में भारी गिरावट आई और शुक्रवार को भी दबाव बना रहा. निवेशकों ने बहुप्रतीक्षित अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई के आंकड़ों के आने से पहले सावधानी का रुख अपनाया.'

Feb 13, 2026 17:27 (IST)

सोना-चांदी हुआ महंगा

सोना और चांदी महंगा हो गया है. शुक्रवार को शाम साढ़े 5 बजे तक MCX पर सोने की कीमत 0.49 फीसदी और चांदी की 2.46 फीसदी तक बढ़ गई है. MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,580 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,42,250 रुपये पहुंच गई है.

Feb 13, 2026 15:07 (IST)

Gold Silver Prices Live Today: सोने-चांदी का सपोर्ट प्राइस

Gold and Silver Prices Live Today: बाजार के जानकारों ने बताया कि सोने को 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट मिल रहा है, तो वहीं चांदी को 2,42,000 रुपये प्रति किलो के आसपास सपोर्ट मिल रहा है. उनका कहना है कि हाल की गिरावट केवल मुनाफा वसूली थी, बाजार की कमजोरी नहीं.

Feb 13, 2026 14:56 (IST)

Expert View on Gold Silver: सोने चांदी पर क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट?

पीएल कैपिटल के निदेशक संदीप रायचुरा ने कहा कि जनवरी के अंत में आई गिरावट के बाद सोना फिर से संभल गया है. एक्सपर्ट का कहना है कि साल 2026 के अंत तक सोने की कीमत 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को मंजूरी दी है और ब्राजील के साथ भी समझौते का संकेत दिया है, जिससे व्यापार से जुड़ी चिंताएं कुछ कम हुई हैं. हालांकि, बढ़ती महंगाई और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आर्थिक मतभेद के कारण केंद्रीय बैंक अभी भी सोना खरीद रहे हैं.

Feb 13, 2026 13:00 (IST)

Gold Silver Live Rates Live: सोने-चांदी का भाव कहां तक पहुंचा?

Feb 13, 2026 11:37 (IST)

Gold Prices Live in Different Cities: मेट्रो सिटीज के अलावा दूसरे शहरों में क्‍या हैं सोने के भाव?

Gold Prices Live in Other Cities: अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में सोने की कीमतें मुंबई के बराबर यानी ₹1,55,780 (24K) पर स्थिर रहीं. वडोदरा में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,830 रहा, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट के दाम क्रमशः ₹1,42,850 और ₹1,16,890 दर्ज किए गए.  

Advertisement
Feb 13, 2026 10:58 (IST)

Gold Prices Live in Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai: मेट्रो सिटीज में क्‍या हैं सोने के भाव?

Gold rates in Delhi and other Metro Cities: दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,930 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट के लिए ₹1,42,950 और 18 कैरेट के लिए ₹1,16,990 का भुगतान करना पड़ा. आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में भाव समान रहे, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,55,780, 22 कैरेट ₹1,42,800 और 18 कैरेट ₹1,16,840 पर बिका. वहीं चेन्नई में कीमतें सबसे अधिक रहीं, जहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,57,090 तक पहुंच गया. वायदा बाजार (MCX) पर इस दौरान सोने में 4.07% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे भाव ₹1,52,300 के स्तर पर आ गए.

Feb 13, 2026 10:43 (IST)

Gold Rates Live Updates: सोने पर एक्‍सपर्ट ने बताई बड़ी बात

Technical Support For Gold Prices: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को जहां कीमतें तेजी से कम हुई थीं, वहीं शुक्रवार को एक बार फिर से कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. LKP सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार, सोने के भाव फिलहाल कुछ खास स्तरों (Support और Resistance) के बीच टिके हुए हैं. यहां, इसे आसान भाषा में समझते हैं

  • इंटरनेशनल मार्केट (CME Gold): अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के लिए $3,025 एक मजबूत सहारा (Support) है. वहीं, ऊपर की ओर इसे $3,090 से $3,110 के स्तर पर रुकावट (Resistance) का सामना करना पड़ सकता है.
  • भारतीय बाजार (MCX): भारत के वायदा बाजार में सोने के लिए ₹1,56,000 का स्तर एक मुख्य सपोर्ट बना हुआ है. यानी अगर भाव गिरते हैं, तो इस स्तर पर टिकने की उम्मीद है. वहीं, बढ़त की स्थिति में ₹1,60,000 का स्तर एक बड़ी बाधा (Resistance) है.
  • आगे कैसी रहेगी चाल: अब सबकी नजर शुक्रवार शाम को आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों (US CPI Data) पर है. इन आंकड़ों से यह तय होगा कि सोने की अगली चाल ऊपर की ओर होगी या नीचे की ओर.

बता दें कि सपोर्ट (Support) प्राइस, वो भाव होता है, जहां पहुंचने के बाद गिरावट थमने और खरीदारी बढ़ने की उम्मीद होती है, जबकि रेसिस्टेंस (Resistance) वो भाव होता है, जहां पहुंचने के बाद बिकवाली बढ़ने और कीमत के और ऊपर जाने में मुश्किल हो सकती है.

Advertisement
Feb 13, 2026 10:36 (IST)

Gold Silver Prices Live: एक घंटे के भीतर 6,200 रुपये महंगी हो गई चांदी, सोना भी चढ़ा

Gold Silver Prices Live: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. महज एक घंटे के भीतर चांदी करीब 6,200 रुपये/किलो महंगी हो गई, जबकि सोना भी 1,500 रुपये से ज्‍यादा महंगा हो गया. 

Feb 13, 2026 09:29 (IST)

Gold Silver Prices Hike Live: कितना महंगा हो गया सोना-चांदी?

Gold Silver Prices Hikes Live Today on MCX: शुक्रवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. सुबह 9 बजे मार्केट खुलते ही चांदी MCX पर 4,200 रुपये महंगी होकर 2.40 लाख/किलो के पार कर गई. सोने में करीब 1% या 1,467 रुपये उछाल देखा गया और कीमत 1.54 लाख रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया. 

Advertisement
Feb 13, 2026 09:12 (IST)

Gold Silver Prices Live MCX: मार्केट खुलते ही सोने-चांदी में उछाल

Gold Silver Prices Live Today MCX: शुक्रवार सुबह मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया. सुबह 9 बजे MCX पर मार्च 2026 एक्सपायरी के चांदी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट का भाव 4.25% की उछाल के साथ ₹2,40,700 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है. इसी तरह, अप्रैल 2026 एक्सपायरी के सोने फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में 1.46% की बढ़त देखी गई. कीमत ₹1,54,303 प्रति 10 ग्राम हो गई है. 

Feb 13, 2026 08:56 (IST)

Gold, Silver Prices Today Live: क्‍या आज भी गिरेंगे सोने-चांदी के दाम?

Gold, Silver Prices Today 12 February: सोने-चांदी के दाम में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को तो एक ही झटके में चांदी के दाम भरभरा कर करीब 10 फीसदी तक गिर गए, जबकि सोना भी 6,000 रुपये के करीब सस्‍ता हो गया. अब शुक्रवार को निवेशकों की नजर सोने-चांदी की कीमतों पर है. कमोडिटी मार्केट थोड़ी ही देर में खुलने वाला है. आप बने रहिए, इस ब्‍लॉग के साथ, जहां आपको मिलेंगे सोने-चांदी से जुड़े हर बड़े अपडेट्स. 

Advertisement
Feb 13, 2026 08:22 (IST)

Gold Silver Live Experts View: सोने-चांदी पर एक्‍सपर्ट की राय?

What says Expert on Gold Silver: एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल डेटा के उम्मीद से मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है. एमसीएक्स पर सोने के लिए सपोर्ट 1,56,000 रुपये पर और रुकावट का स्तर 1,60,000 रुपये पर है. अब बाजार की नजर अमेरिका से सीपीआई आंकड़े पर है, जो कि शुक्रवार की शाम को जारी होगा. इससे ही सोने की आगे की दिशा तय होगी.

Feb 13, 2026 07:47 (IST)

Silver Prices Live Updates: हाजिर चांदी कितनी सस्‍ती हुई?

IBJA Silver Prices Live: इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी की कीमत गुरुवार को 7,316 रुपये कम होकर 2,59,133 रुपये/किलो हो गई है, जो कि पहले 2,66,449 रुपये/किलो थी.

Feb 13, 2026 07:33 (IST)

Gold Rates Live IBJA Rate: 22 और 18 कैरेट सोने का दाम कितना है?

22 Carat Gold and 18 Carat Gold Rates: सराफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना भी सस्‍ता हुआ है. 22 कैरट सोने की कीमत 1,44,107 रुपये/10 ग्राम से कम होकर 1,42,575 रुपये/10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,992 रुपये/10 ग्राम से कम होकर 1,16,738 रुपये/10 ग्राम हो गया है. बता दें कि आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे कीमतें जारी की जाती हैं.

Feb 13, 2026 07:28 (IST)

Gold Rates Live IBJA Rate: 24 कैरेट सोने का दाम कितना है?

24 Carat Gold Rates Today: इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,672 रुपये कम होकर 1,55,650 रुपये/10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,57,322 रुपये/10 ग्राम थी. 

Feb 13, 2026 06:56 (IST)

Gold Silver Prices in India LIVE: एक ही दिन में 26 हजार गिर गई चांदी, सोना भी धड़ाम

Gold Silver Rate in India LIVE: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमती धातुओं के भाव में जोरदार गिरावट से हड़कंप मचा हुआ है. ताज़ा आंकड़ों (12 फरवरी 2026) के मुताबिक, सोने और चांदी दोनों ही कमोडिटीज भारी बिकवाली के दबाव में हैं:

  • सोने में गिरावट: गोल्ड की कीमतें 1,52,300 के स्तर पर पहुंच गई हैं, जिसमें एक ही दिन में ₹6,455 (-4.07%) की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
  • चांदी का क्रैश: चांदी में स्थिति और भी गंभीर है, जहां इसकी कीमत ₹25,882 (-9.84%) टूटकर 2,37,136 के भाव पर आ गई है.
  • बाजार का रुख: दोनों धातुओं के लिए 'ओपन इंटरेस्ट' विश्लेषण Short Buildup की ओर इशारा कर रहा है, जिसका सीधा मतलब है कि ट्रेडर्स बाजार में मंदी की उम्मीद के साथ नई पोजीशन बना रहे हैं.

Featured Video Of The Day
UPSC Topper Anuj Agnihotri Exclusive Video: UPSC टॉपर ने NDTV पर कौन सा गाना गाकर चौंका दिया?