Gold Silver Prices: लो भई! चांदी 8,000 रुपये सस्‍ती हो गई, सोने के दाम भी गिरे, जानिए आज 14 मार्च को अपने शहर का भाव 

Gold-Silver Prices Crash: घरेलू बाजार में हाजिर सोना 1.58 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है. वहीं चांदी 2.60 लाख/ किलो के भाव बिक रही है. सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. अपने शहर का ताजा भाव जान लीजिए.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Gold Silver Prices Live Updates: देश के सर्राफा बाजार में सस्‍ता हुआ सोना-चांदी

Gold-Silver Prices Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई है. न केवल घरेलू बाजारों में, बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में भी गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव गिरे हैं. 14 मार्च शनिवार (अमेरिका में शुक्रवार) को कॉमेक्‍स पर गोल्‍ड में 102 डॉलर से ज्‍यादा गिरावट देखी गई. 2 फीसदी की गिरावट के बाद सोने का भाव 5,023 डॉलर/औंस दर्ज किया गया. वहीं चांदी में तो 5.25 फीसदी की गिरावट देखी गई और ये 80.64 रुपये/औंस के भाव पर ट्रेड होता दिखा. घरेलू बाजार MCX की बात करें तो यहां 13 मार्च की रात 11:30 बजे तक चांदी 8,683 रुपये सस्‍ती हो गई और भाव 2.60 लाख रुपये के नीचे 2,59,279 रुपये/किलो पर पहुंच गया. वहीं सोने का भाव 1,58,400 रुपये/10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा. 

सोने-चांदी का बाजार भाव 

घरेलू बाजार में हाजिर सोना 1.58 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है. वहीं चांदी 2.60 लाख/ किलो के भाव बिक रही है. दरअसल, मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों और वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई.  वहीं अगर चांदी की बात करें तो IBJA के अनुसार, शुक्रवार को चांदी का भाव 2,60,488 रुपये प्रति किलोग्राम है, जिसकी कीमत बीते गुरुवार को 2,68,301 रुपये प्रति किलोग्राम थी. यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत 7,813 रुपये प्रति किलो कम हो गई.

24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्‍ड का भाव 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्‍ड 1,58,399 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 1,60,303 रुपये थी. यानी एक दिन में सोने का भाव 1,904 रुपये गिर गया. 22 कैरेट गोल्‍ड का भाव 1,45,093 रुपये/10 ग्राम हो गया है. वहीं 18 कैरेट गोल्‍ड का भाव 1,18,799 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव 

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम में थोड़ा बहुत अंतर दिख रहा है. 24 कैरेट में 10 ग्राम सोने की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में 1,61,020 रुपये है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलूरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 1,59,660 रुपये दर्ज किया गया है. दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 1,59,810 रुपये, वडोदरा और अहमदाबाद में 1,59,710 रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव दिखाया गया है. 22 कैरेट ज्वेलरी सोने के लिए चेन्नई में 10 ग्राम का रेट 1,47,600 रुपये है, मुंबई, कोलकाता, बेंगलूरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 1,46,350 रुपये, जबकि दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 1,46,500 रुपये है; वडोदरा और अहमदाबाद में 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम का दाम दिया गया है.

Advertisement

18 कैरेट हॉलमार्क सोने के भाव 10 ग्राम के हिसाब से चेन्नई में 1,24,000 रुपये हैं, जो चार्ट के अनुसार सर्वाधिक हैं. मुंबई, कोलकाता, बेंगलूरु, हैदराबाद और केरल में 1,19,740 रुपये, पुणे में 1,19,770 रुपये, वडोदरा और अहमदाबाद में 1,19,790 रुपये, जबकि दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 1,19,890 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत दिख रही है. कुल मिलाकर, 24K, 22K और 18K तीनों कैटेगरी में आज के दिन चेन्नई वह शहर है जहां सोने की कीमतें सबसे अधिक दर्ज की गई हैं.

MCX पर लगाता उतार-चढ़ाव 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार से ही दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई. 1,60,251 रुपये पर खुलने के बाद एक समय सोने की कीमतें 1,60,673 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर को टच कर गई थीं, जबकि दिन का निचला स्तर 1,58,764 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, चांदी ने 2,66,001 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की और एक समय इसकी कीमतें 2,69,186 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं, तो वहीं एक समय गिरकर 2,60,752 रुपये प्रति किलो के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गईं.

Advertisement

सोने-चांदी पर क्‍या है एक्‍सपर्ट की राय?

जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता के बावजूद हालिया गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया है. एक्सपर्ट्स ने इसके पीछे 3 प्रमुख कारण बताए हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में नाकाबंदी के डर से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं. इससे पेट्रो-डॉलर सिस्टम मजबूत हुआ है, जिसके कारण सोना और डॉलर अक्सर विपरीत दिशा में चलते नजर आ रहे हैं. दूसरी वजह, मजबूत डॉलर और फेड की नीति है. अमेरिका में बढ़ती ब्याज दरें और फेडरल रिजर्व के कड़े रुख ने सोने की चमक को थोड़ा फीका किया है. डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है. वहीं, अमेरिका-ईरान युद्ध की खबरों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग तो बढ़ाई है, लेकिन डॉलर की अस्थिरता ने कीमतों को एक दायरे में बांध दिया है.

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, सोने के लिए 1,56,000 से 1,57,000 रुपये का स्तर एक बेहद मजबूत 'डिमांड जोन' (मांग क्षेत्र) बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक कीमतें इस स्तर के ऊपर टिकी रहती हैं, तब तक मध्यम अवधि में सोने का रुझान सकारात्मक यानी तेजी की ओर ही रहेगा. विश्लेषकों के मुताबिक, 'यदि सोने की कीमतें 1,65,000 रुपये के प्रतिरोध (Resistance) स्तर को पार कर मजबूती से ऊपर बनी रहती हैं, तो यह 1,75,000 से 1,80,000 रुपये तक की एक नई और ऐतिहासिक तेजी को जन्म दे सकती है.'
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sanjeev Balyan पर कौन से बयान का Sangeet Som से नहीं बना जवाब! Sucherita Kukreti