Gold-Silver Prices: चांदी 2.52 तो सोना हुआ 1.56 लाख पार, एक्सपर्ट ने बताया कहां तक जा सकती हैं कीमतें?

जियो पॉलिटिक्स टेंशन के साथ सेफ हैवन की मांग की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है. एमसीएक्स पर चांदी 4% से अधिक बढ़ी, जानें अब एक्सपर्ट के अनुसार फ्यूचर में कहां तक सोने-चांदी की कीमतें जा सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gold-Silver Prices: बीते हफ्ते एक बार फिर सोने-चांदी ने अपना जादू बिखेरा. लगातार गिरावट के बाद कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लौटा. आंकड़ों की बात करें तो पिछले 7 दिनों में सोने के दामों में 0.23% की बढ़त दर्ज की गई, जिसने निवेशकों को खुश होने का मौका दिया.

शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी ने सबको चौंका दिया. जहां गोल्ड फरवरी वायदा में 0.07% की मामूली बढ़त के साथ ₹1,56,993 पर बंद हुआ, वहीं चांदी मार्च वायदा 4.41% की बड़ी तेजी के साथ ₹2,52,042 प्रति किलो के लेवल पर पहुंच गई. चांदी की इस रफ्तार के पीछे सिर्फ निवेश ही नहीं, बल्कि ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और एआई सेक्टर से आ रही इंडस्ट्रियल डिमांड भी है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,54,080 प्रति 10 ग्राम रही. हालांकि यह सोमवार के ₹1,54,483 के मुकाबले थोड़ी कम है, लेकिन मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि यह एक कंसोलिडेशन फेज है.

मार्जिन हटने से बढ़ी हलचल

बाजार में आई इस तेजी का एक बड़ी वजह एमसीएक्स और NSE का बड़ा फैसला भी है. गुरुवार से एक्सचेंजों ने सोने पर 3% और चांदी पर 7% का एक्सट्रा मार्जिन हटा लिया. इस कदम से बाजार में सट्टेबाजी और इंट्राडे ट्रेडिंग बढ़ी है, जिससे कीमतों को ऊपर जाने में मदद मिली.

कहां तक जाएंगे सोने-चांदी के दाम?

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार सोने-चांदी की कीमतें इस समय राइजिंग चैनल में हैं, यानी ग्रोथ के ट्रैक पर चल रही हैं. सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लिए एक्सपर्ट सोने के लिए ₹1,55,000 के लेवल पर रेजिस्टेंस, जबकि ₹1,52,000 से ₹1,53,000 के जोन तक इसकी कीमतें जाने की बात कह रहे हैं. वहीं चांदी के लिए बोला जा रहा है कि  अब 3 से 5 साल के लॉन्ग बुल रन में एंट्री कर चुके हैं.

निवेशकों के लिए सलाह

हालांकि माहौल तेजी का है, लेकिन कुछ चुनौतियां भी अभी मौजूद हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को लेकर कोई साफ बात नहीं कही है. दूसरी तरफ डॉलर मजबूत हो रहा है, जिसका नेगेटिव असर सोने पर पड़ रहा है. फिर एक्सपर्ट सोने-चांदी की कीमतों को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं, उनका कहना है जब तक दुनिया में जियो पॉलिटिकल टेंशन खत्म नहीं होगी, तब तक गोल्ड और सिल्वर सेफ हैवन बने रहेंगे. 

Featured Video Of The Day
Trump Tariff Bomb: टैरिफ पर 'सुप्रीम' रोक के बाद ट्रंप ने उठाए गंभीर सवाल! America | Top News