Gold-Silver Prices: गोल्ड-सिल्वर मार्केट में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. पिछले चार हफ्तों के रिकॉर्ड हाई को छूने के बाद, मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया. लेकिन क् आज होली के मौके पर यह गिरावट जारी रहेगी या कीमतें फिर से आसमान पर पहुंचेंगी, इसका पता मार्केट खुलते ही लग जाएगा.
होली के दिन एमसीक्स पर खरीदारी
एक तरफ जहां देश गुलाल के रंगों से जश्न मना रहा होगा, वहीं दूसरी तरफ निवेशकों की नजर सोने और चांदी की कीमतों पर बनी रहेगी. होली के मौके पर एमसीएक्स मार्केट अपनी पूरी ताकत से काम करता हुआ नजर आने वाला है. हालांकि शेयर मार्केट के जैसे ही ट्रेडिंग वॉल्यूम में कमी हो सकती है.
डॉलर की 'ताकत' ने बिगाड़ा खेल
मंगलवार को आई गिरावट के पीछे सबसे बड़ा हाथ अमेरिकी डॉलर की मजबूती का था. ईरान-इजरायल के बीच बढ़ती टेंशन के बाद भी डॉलर अपने एक महीने के हाई लेवल पर पहुंच गया. जब डॉलर मजबूत होता है तो आमतौर पर सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ने लगती है. हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की आशंका ने महंगाई की बातों को जोर दिया है,जो लंबे समय में सोने के लिए सपोर्टिव हो सकता है.
ब्याज दरों पर टिकी नजरें
निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 मार्च को होने वाली बैठक पर है. एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा. CME फेडवॉच टूल के अनुसार जून में भी दरें स्थिर रहने की 60% संभावना है. जब तक ब्याज दरें नहीं घटतीं, तब तक मार्केट में ऐसा ही उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
क्या अब खरीदना सही है?
MCX पर मंगलवार को सोना 1,61,102 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,65,942 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. जानकारों का कहना है कि जियो पॉलिटिकल टेंशन अभी खत्म नहीं हुआ है. इजरायल-ईरान जंग के बीच आने वाले समय में कीमतों में फिर से बड़ा उछाल आ सकता है. ऐसे में कल की गिरावट को कई निवेशक खरीदने के मौके के रूप में देख रहे हैं.














