Gold-Silver Price Today: चांदी एक ही दिन में 9 हजार से ज्यादा टूटी, सोना भी हुआ सस्ता, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 6 February: मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि सोने-चांदी की भविष्य की चाल अब अमेरिका के बेरोजगारी के आंकड़ों और दूसरे आर्थिक डेटा पर निर्भर करेगी. अभी के लिए बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gold-Silver Price Today 6 February: सर्राफा बाजार में आज  बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है. चांदी के दामों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सोने की कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया. हालांकि चांदी के खरीदारों और निवेशकों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है क्योंकि चांदी की कीमतें एक ही दिन में 9 हजार रुपए प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गईं.

सोने की कीमतों का हाल

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना की कीमत 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं हैं. बीते दिन यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,39,692 रुपए से घटकर अब 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं.

चांदी में आई बड़ी गिरावट

शुक्रवार का दिन चांदी के लिए बेहद खराब रहा. चांदी की कीमत 9,410 रुपए प्रति किलो तक गिर गई. कल तक जो चांदी 2,54,339 रुपए पर बिक रही थी, वह आज फिसलकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई. अचानक आई इस गिरावट ने बाजार एक्सपर्ट को भी हैरान कर दिया.

बाजार का हाल

बाजार में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला. जहां हाजिर बाजार में दाम गिरे, वहीं वायदा बाजार में सोना मजबूती के साथ ट्रेड करता दिखा. 2 अप्रैल 2026 कॉन्ट्रैक्ट रेट में सोना 1,53,337 प्रति 10 ग्राम और 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट रेट में चांदी 2,39,339 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है.

ग्लोबल मार्केट का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में भी उतार-चढ़ाव जारी है. खबर लिखे जाने तक सोना $4,908 प्रति औंस के आसपास बना हुआ है. इसके अलावा चांदी $73.90 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है, जिसमें 3.61% की बड़ी गिरावट देखी गई.

क्या बोले एक्सपर्ट?

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि सोने-चांदी की भविष्य की चाल अब अमेरिका के बेरोजगारी के आंकड़ों और दूसरे आर्थिक डेटा पर निर्भर करेगी. अभी के लिए बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal News: Delhi Liquor Case में बरी हुए केजरीवाल, Bhagwant Mann ने कही ये बात