Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹3 लाख के पार पहुंची चांदी, यहां देखें आपके शहर का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today March 3, 2026: अगर सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि आज आपके शहर में सोना और चांदी किस भाव पर बिक रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold, Silver Price Today 3 March, 2026: अगर आप आज MCX में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि आज 3 मार्च को होली के मौके पर बाजार बंद रहेगा.
नई दिल्ली:

Gold and Silver Prices on March 3 : भारत में आज, 3 फरवरी को होली के त्योहार की वजह से घरेलू बाजार यानी एमसीएक्स (MCX) बंद है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today in India) में तेजी का दौर जारी है.मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इजरायल ईरान युद्ध की खबरों के बीच दुनियाभर के बाजारों में हलचल तेज हो गई है. निवेशकों के मन में डर है कि अगर यह जंग लंबा खिंचा तो महंगाई और बढ़ सकती है, यही वजह है कि लोग अब सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की तरफ भाग रहे हैं. 

इजरायल ईरान युद्ध के साये में रिकॉर्ड हाई पर सोना

ईरान और इजरायल के बीच जारी हवाई हमले और युद्ध के गहराने की आशंका के चलते लगातार पांचवें दिनसोने के भाव चढ़े हैं.  ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1% बढ़कर 5,377 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं, यूएस गोल्ड 1.5% उछलकर 5,391 डॉलर के स्तर को पार कर गया है. 

आज चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

सोने की तरह चांदी की चमक भी आज बढ़ी हुई दिखाई दे रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट सिल्वर 1.4% बढ़कर 90.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. भारत की बात करें तो चांदी की कीमतें 3,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं.

MCX में आज नहीं होगी कोई ट्रेडिंग

अगर आप आज कमोडिटी मार्केट (MCX) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि आज 3 मार्च को होली के मौके पर बाजार बंद रहेगा. आज सुबह और शाम, दोनों ही सेशन में एमसीएक्स पर कोई कामकाज नहीं होगा. सरकारी छुट्टी होने की वजह से ट्रेडिंग पूरी तरह ठप रहेगा. हालांकि, कल जब बाजार खुलेगा तो अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई तेजी का सीधा असर  MCX पर गोल्ड सिल्वर के रेट्स पर देखने को मिल सकता है.

Advertisement

Mcx पर क्या है सोने-चांदी का रेट

सोने और चांदी में शॉर्ट कवरिंग का माहौल बना हुआ है. एमसीएक्स पर बीते दिन अप्रैल फ्यूचर्स सोना 1,61,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ , जिसमें एक ही दिन में 4,095 रुपये (2.53%) की भारी बढ़त देखी गई थी. वहीं चांदी की बात करें तो यह 2,80,090 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग की वजह से चांदी की कीमतें जल्द ही 3 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर सकती हैं.

Advertisement

आपके शहर में आज क्या है सोने का भाव?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 17,065 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह 17,050 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है. नोएडा में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,205 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है. चेन्नई में  24 कैरेट सोना 17,083 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.

अगर सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो हमेशा लेटेस्ट रेट पर नजर जरूर डाल लें. क्योंकि देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल रहा है.

Featured Video Of The Day
Delhi की अदालत ने Kashmiri separatist Asiya Andrabi को UAPA मामले में सुनाई आजीवन कारावास की सजा