Gold-Silver Rate Fall: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज सस्ते रेट पर खरीदारी का शानदार मौका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों (Gold Silver Price Drop) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सोना ₹1,000 से ज्यादा सस्ता हो गया है, जबकि चांदी भी एक झटके में ₹2,300 से अधिक टूट गई है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी (खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज के ताजा भाव (Gold Silver Price Today) जान लेना जरूरी है.
MCX पर सोना ₹1,066 सस्ता
MCX पर 5 अक्टूबर 2026 की एक्सपायरी वाला सोना 1.06 फीसदी यानी ₹1,066 गिरकर ₹1,52,400 पर आ गया है. सुबह 9:29 बजे तक सोने का भाव यही था.अब तक के कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,52,304 का निचला स्तर और ₹1,53,200 का ऊपरी स्तर छुआ.
चांदी ₹2,368 तक टूटकर 2.33 लाख पर पहुंची
चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट है. MCX पर 4 सितंबर 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,368 यानी 1.01 फीसदी गिरकर ₹2,33,079 पर आ गई. सुबह 9:29 बजे तक चांदी का भाव यही था.चांदी ने आज कारोबार में ₹2,32,910 का निचला स्तर और ₹2,33,982 का ऊपरी स्तर देखा.
आज आपके शहर में 24K और 22K सोने का भाव
- दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,060 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,40,305 प्रति 10 ग्राम है.
- मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,320 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,40,543 प्रति 10 ग्राम है.
- चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,770 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,40,956 प्रति 10 ग्राम है.
- कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,120 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,40,360 प्रति 10 ग्राम है.
- बैंगलोर में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,450 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,40,663 प्रति 10 ग्राम है.
- हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,570 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,40,773 प्रति 10 ग्राम है.
आज आपके शहर में 1 किलो चांदी कितने की है?
- दिल्ली में आज 1 किलो चांदी (999 फाइन) का भाव ₹2,35,960 है.
- मुंबई में आज 1 किलो चांदी (999 फाइन) का भाव ₹2,36,360 है.
- चेन्नई में आज 1 किलो चांदी (999 फाइन) का भाव ₹2,37,050 है.
- कोलकाता में आज 1 किलो चांदी (999 फाइन) का भाव ₹2,36,050 है.
- बैंगलोर में आज 1 किलो चांदी (999 फाइन) का भाव ₹2,36,550 है.
- हैदराबाद में आज 1 किलो चांदी (999 फाइन) का भाव ₹2,36,740 है
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी धड़ाम
इंटरनेशनल मार्केट में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी महंगाई के आंकड़े नरम रहने से सोना दो महीने से ज्यादा के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. इसके बाद निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी जिससे कीमतों पर दबाव आया.
आज यानी शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड 0.5 फीसदी गिरकर 4,326.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं दिसंबर डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स करीब 1 फीसदी गिरकर 4,382.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा. दूसरी ओर स्पॉट सि चांदी भी 0.4 फीसदी गिरकर 64.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से सोने-चांदी के आयात पर असर
भारत में सोने और चांदी के आयात पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर दिख रहा है. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में सोने का आयात सिर्फ 4.77 फीसदी बढ़कर 4.16 अरब डॉलर रहा. वहीं चांदी का आयात 66.1 फीसदी घटकर 17.168 करोड़ डॉलर रह गया. बता दें कि सरकार ने 13 मई से सोना-चांदी पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था.