Gold Price: सोने की कीमतें गिरीं, फिर निवेशकों ने चली शेयर मार्केट वाली चाल, बना रहे जमकर पैसा

Gold Buying Trends: टाइटन के एमडी अजय चावला का कहना है कि अब भारतीय ग्राहक सोने की कीमतों में गिरावट का इंतजार नहीं करते, बल्कि शेयर बाजार के निवेशकों की तरह गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपना रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gold Buying Trends: साल 2026 की शुरुआत में सोने की कीमतों ने ऑल टाइम हाई बनाया. लग रहा था कि दाम 2 लाख को जल्द ही पार कर जाएंगे, पर एक आई एक सुनामी ने कीमतों को सीधे जमीन पर पटक दिया. फिर तब से आज तक उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. हालांकि ग्राहकों की खरीदारी में अब अलग ट्रेंड देखने को मिल रहा है.

टाइटन कंपनी के एमडी अजय चावला के अनुसार, सोने की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव ने अब खरीदारों को डराना बंद कर दिया है. इसके उलट, अब खरीदार कीमतों में गिरावट को एक मौके के रूप में देख रहे हैं.

वेट एंड वॉच का समय खत्म

अजय चावला के अनुसार पहले ग्राहक कीमतें कम होने के लिए महीनों इंतजार करते थे. लेकिन अब यह धारणा बदल चुकी है. उन्होंने कहा, "लोगों ने लंबे समय तक इंतजार करने में काफी नुकसान उठाया है. अब वह हर छोटी गिरावट का फायदा उठाकर सोना खरीद रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे शेयर बाजार में निवेशक शेयरों की खरीद करते हैं."

Gold Investment Strategy

उतार-चढ़ाव के बीच डिमांड बरकरार

फरवरी 2026 की शुरुआत सोने के लिए काफी उथल-पुथल भरी रही. जियो पॉलिटिक्स और मुनाफावसूली की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट रह. बड़ी बात यह है कि वोलैटिलिटी के बाद भी डिमांड में कोई कमी नहीं हुई. चावला ने कहा, "जो लोग कीमतों के बढ़ने की वजह से निवेश नहीं कर पाए थे, वो अब बाजार में एंट्री कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि अब कीमतें और ज्यादा नीचे नहीं जाएंगी."

त्योहारी और शादी के सीजन का कमाल

साल के शुरुआत में जिन लोगों ने शादियों या निवेश के लिए खरीदारी रोक दी थी, वे अब फिर से जमकर खरीद रहे हैं.  ग्राहकों का यह बदला हुई ट्रेड बता रहा है कि सोने के लिए भारतीयों का अटूट विश्वास अब एक स्मार्ट निवेश में बदल चुका है. चावला के अनुसार, यह ट्रेंड आने वाले हफ्तों में और मजबूत होगा, क्योंकि भारत में शादियों का सीजन अपने चरम पर है. 

Featured Video Of The Day
Iran-America War: ईरान के बाद अगला नंबर किसका? ट्रंप के नए ऐलान से मचा हड़कंप! Trump | Cuba | Israel