Gold Price Today: सोने की कीमतों पर लगा ब्रेक, अब खरीदना समझदारी या बेच दें? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में तीन हफ्ते के हाई लेवल के बाद से गिरावट हई. वैश्विक बाजार में सोना 1% तक लुढ़क गया, लेकिन एक्सिस सिक्योरिटीज ने भविष्य में कीमतों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold Price Today: सोने में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मुनाफावसूली से भाव गिरे, लेकिन एक्सपर्ट्स अभी भी बड़ी तेजी की उम्मीद कर रहे हैं.

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी सोने की तूफानी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया. ग्लोबल मार्केट में मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. सोमवार को तीन हफ्ते के हाई लेवल को छूने के बाद मंगलवार को स्पॉट गोल्ड की कीमतों में करीब 1% की गिरावट दर्ज की गई.

Gold Price Today

क्यों आई कीमतों में गिरावट?

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, इस गिरावट के पीछे दो बड़ी वजह हैं. पहला, पिछले चार दिनों से सोने में लगातार तेजी बनी हुई थी, जिसके बाद निवेशकों ने हाई प्राइस पर अपना मुनाफा बनाना बेहतर समझा और जमकर सोना बेचा. दूसरी वजह की बात करें तो अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है. जब डॉलर की कीमत बढ़ती हैं तो दूसरी करेंसी रखने वाले निवेशकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी डिमांड गिरती है. रेट की बात करें तो मंगलवार को स्पॉट गोल्ड गिरकर 5,179.77 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 0.5% की कमी देखी गई और यह 5,199.40 डॉलर के लेवल पर कारोबार करता दिखा.

Gold Price Today: सोने में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मुनाफावसूली से भाव गिरे, लेकिन एक्सपर्ट्स अभी भी बड़ी तेजी की उम्मीद कर रहे हैं.

एक्सिस सिक्योरिटीज की बड़ी भविष्यवाणी

भले ही अभी कीमतों में हल्की गिरावट दिख हो, लेकिन ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि सोने की तेजी अभी खत्म नहीं हुई है. सोने के लिए एक बुलिश नजरिया अभी बरकरार रखा गया है. उनकी रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से रफ्तार पकड़ सकता है और 5,311 डॉलर प्रति औंस के लेवल तक जा सकता है.

एमसीएक्स पर क्या होगा असर?

भारतीय बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें तो यहां भी निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं. एक्सिस सिक्योरिटीज ने अनुमान लगाया है कि अप्रैल के गोल्ड फ्यूचर्स भारतीय बाजार में 1,61,729 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल को टच कर सकता है. यह उन निवेशकों के लिए अच्छी खबर हो सकती है जो सोने को सेफ निवेश के तौर पर देख रहे हैं. 

आगे क्या रह सकती है सोने की चाल?

जैसा आप जानते हैं कि बाजार में अभी उठा-पटक का माहौल बना हुआ है.वहीं, दूसरी तरफ निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नंबर्स पर अपनी नजरें टिकाए हुए हैं. ब्याज दरों में कटौती का फायदा सोने की कीमतों को जरूर होगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- Tax on Gold: सोना खरीदने पर 3 से 6% टैक्‍स, बेचने पर ज्‍यादा! गिफ्ट और विरासत में मिले तो कितना देना होगा?

क्या खरीदारी करें या इंतजार?

अगर आप सोने में पैसा लगाने का प्लान कर रहे हैं, तो जानकारों का कहना है कि हर गिरावट पर खरीदारी की प्लानिंग अपनाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि जियो पॉलिटिकल टेंशन और अनिश्चितता के बीच सोना अभी भी सेफ हेवन बना हुआ है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NCERT के 'भ्रष्टाचार' वाले चैप्पटर पर क्यों भड़के जस्टिस सुधीर सक्सेना?Ashish Bhargava से खास बातचीत