Gold Price: दुनिया भर में महंगा हुआ सोना,लेकिन भारत में क्यों गिर गए दाम? WGC की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Gold Price in India: इन्वेस्टर्स के लिए फरवरी का महीना थोड़ा अलग रहा. जहां पूरी दुनिया में सोने ने पॉजिटिव रिटर्न दिया, वहीं भारत और चीन दो ऐसे इलाके रहे जहां रिटर्न नेगेटिव रहा. भारत में निवेशकों को -3.5% का रिटर्न मिला.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Gold Rate in India: आने वाले समय में भारत में सोने का भाव काफी हद तक इस बात पर टिका होगा कि रुपया डॉलर के मुकाबले कितना मजबूत रहता है.

Gold Price News: ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें इन आसमान छू रही हैं, लेकिन भारतीय खरीदारों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी के महीने में जहां दुनिया भर में सोना महंगा हुआ, वहीं भारत में इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 

इसके पीछे असली वजह अमेरिका के साथ हुई एक बड़ी ट्रेड डील और भारतीय रुपये की मजबूती है.

दुनिया में महंगा, भारत में सस्ता, क्यों गिरा भाव?

आमतौर पर जब इंटरनेशनल मार्केट में सोना महंगा होता है, तो भारत में भी दाम बढ़ जाते हैं. लेकिन फरवरी में उल्टा हुआ. ग्लोबल मार्केट में सोना 5% बढ़कर $5,222 प्रति औंस तक पहुंच गया, लेकिन भारत में लोकल कीमतें 3.5% गिर गईं. 

इसकी वजह यह है कि अमेरिका से टैरिफ में राहत मिलने के बाद भारतीय रुपया बहुत मजबूत हो गया है. रुपये की इसी ताकत ने भारतीय खरीदारों के लिए सोने को सस्ता कर दिया.

फरवरी में भारत में गोल्ड ने दिया -3.5% का रिटर्न

इन्वेस्टर्स के लिए फरवरी का महीना थोड़ा अलग रहा. जहां पूरी दुनिया में सोने ने पॉजिटिव रिटर्न दिया, वहीं भारत और चीन दो ऐसे इलाके रहे जहां रिटर्न नेगेटिव रहा. भारत में निवेशकों को -3.5% का रिटर्न मिला. रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी के अंत तक भारत में 10 ग्राम सोने की लोकल कीमत ₹1,58,585 के आसपास रही.

क्या आगे और सस्ता होगा सोना?

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले समय में अमेरिकी डॉलर कमजोर हो सकता है. अगर डॉलर गिरता है, तो वैश्विक स्तर पर सोने को सपोर्ट मिलेगा और कीमतें बढ़ सकती हैं. 

हालांकि, भारत में सोने का भाव काफी हद तक इस बात पर टिका होगा कि रुपया डॉलर के मुकाबले कितना मजबूत रहता है. फिलहाल, रुपये की मजबूती ने ग्लोबल महंगाई के असर को भारत में कम कर दिया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Khamenei के बेटे बने नए Supreme Leader