आज यानी बुधवार, 4 फरवरी 2026 को एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में शानदार बढ़त जारी है. अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स करीब 3.8% की मजबूती के साथ ₹1,60,000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. वहीं, चांदी के मार्च फ्यूचर्स में 5% से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है और यह ₹13,000 से अधिक उछलकर ₹2,81,000 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है.
जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ (ETF) में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. पिछले कुछ दिनों में आई भारी गिरावट के बाद, आज इन ईटीएफ ने शानदार रिकवरी दिखाई है.यहां जानिए आपके पसंदीदा गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ का ताजा हाल...
चांदी की चमक फिर लौटी, Silver ETFs में 9% तक का उछाल
चांदी की कीमतों में आई रिकवरी का सीधा असर सिल्वर ईटीएफ पर दिखा. आज सुबह के कारोबार में लगभग सभी प्रमुख फंड्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.
इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़त Tata Silver ETF और Edelweiss Silver ETF ने लगभग 9% की शानदार बढ़त दर्ज की.अन्य प्रमुख फंड्स Kotak Silver ETF में 8% का उछाल रहा, जबकि Nippon India (Silver BeES), ICICI Prudential, SBI, Aditya Birla Sun Life और UTI Silver ETF में 7% से ज्यादा की तेजी देखी गई.
BURX, Groww, HDFC, और Zerodha Silver ETF भी पीछे नहीं रहे और इनमें करीब 7% की मजबूती आई.
सोने में भी लौटी रौनक, Gold ETFs 7% तक चढ़ा
सोने के ईटीएफ ने भी निवेशकों को राहत दी है. हालांकि चांदी के मुकाबले इनकी बढ़त थोड़ी कम रही, लेकिन रिकवरी के संकेत मजबूत हैं.
The Wealth Company Gold ETF करीब 7% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा.
Quantum और Edelweiss Gold ETF में 5% से ज्यादा की तेजी आई.
Nippon India Gold BeES, SBI, Axis, Motilal Oswal, Tata, और Zerodha Gold ETF जैसे फंड्स में 4% से अधिक का सुधार देखा गया.
क्यों आई यह तेजी?
- जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिकॉर्ड हाई छूने के बाद गोल्ड-सिल्वर में 'क्रैश' जैसी स्थिति बनी थी. आज की तेजी को एक्सपर्ट्स 'वैल्यू बाइंग' मान रहे हैं, जहाँ निवेशक कम दाम पर खरीदारी कर रहे हैं.
- अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर निवेशकों को सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की ओर मोड़ा है, जिससे ईटीएफ की मांग बढ़ गई है.
इतनी तेजी के बाद भी, ये ईटीएफ अपने जनवरी 2026 के 'ऑल-टाइम हाई' से अभी भी काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं.














