अदाणी ग्रुप बिहार में अगले 4 साल में करेगा 60,000 करोड़ का निवेश, गौतम अदाणी ने बताया- कहां खर्च होंगे पैसे 

गौतम अदाणी सारण के मस्‍तीचक में 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल- अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज' के उद्घाटन और नए परिसर के भूमिपूजन के लिए बिहार पहुंचे थे. उनके साथ अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन और पत्नी प्रीति अदाणी भी थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Adani Group Bihar Investment Plan: बिहार में 60000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को कहा कि हमारा लक्ष्य अगले तीन से चार वर्षों में बिहार राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 50,000 करोड़ रुपये से लेकर 60,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करना है. उन्होंने सारण के मस्तीचक में 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल- अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज' के उद्घाटन के दौरान बिहार को लेकर अदाणी ग्रुप की प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा, 'हमने भागलपुर जिले के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया है. इस प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है. साथ ही रोड प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है.'

उन्होंने आगे कहा, 'हमारा लक्ष्य बिहार की प्रगति और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अगले तीन से चार वर्षों में बिहार राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 50,000 करोड़ रुपये से लेकर 60,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करना है.'

'आ गया है बिहार की ग्रोथ का समय'

गौतम अदाणी ने कहा कि बिहार की ग्रोथ का समय आ गया है. बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर की काफी आवश्यकता है. साथ रोड, इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिकीकरण की भी काफी जरूरत है. इस समय का बिहार की जनता को पूरा लाभ उठाना चाहिए.

गौतम अदाणी सारण के मस्‍तीचक में 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल- अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज' के उद्घाटन और नए परिसर के भूमिपूजन के लिए बिहार पहुंचे थे. उनके साथ अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन और पत्नी प्रीति अदाणी भी थीं.

Advertisement

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बिहार की इस पावन धरती, खासकर मस्तीचक आकर मुझे बहुत खुशी और गौरव महसूस हो रहा है. यह भूमि सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है. यहां गायत्री शक्तिपीठ के दर्शन से मुझे असीम शांति मिली है और गायत्री मंत्र का जाप मन को शांति प्रदान करता है और यहां आकर मुझे समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्ररेणा मिली है.

ये भी पढ़ें: बिहार में अखंड ज्‍योति आई हॉस्पिटल में अदाणी आई केयर प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ, गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने किया भूमि पूजन

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Rajdhani Express Fire: MP के Ratlam में राजधानी ट्रेन में लगी भयानक आग, दर फंसे थे यात्री फिर....