PF निकालना हुआ आसान! EPFO ने बदले नियम, अब खाते से निकाल सकेंगे 90% तक रकम

EPF Withdrawal Rules: ईपीएफओ ने पीएफ विड्रॉल के नियमों में राहत दी है. अब 55 साल से कम उम्र के मेंबर एलिजिबल पीएफ बैलेंस का 90 फीसदी तक निकाल सकेंगे. नौकरी छूटने की स्थिति में विड्रॉल के लिए इंतजार की अवधि भी घटाकर 2 महीने कर दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
EPF Withdrawal Rules: अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे 90% PF का पैसा

EPF Withdrawal Rules: एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी ईपीएफओ (EPFO) ने पीएफ से पैसा निकालने के नियमों में ढील दी है. नए नियमों के तहत अब 55 साल से कम उम्र के कर्मचारी अपने एलिजिबल पीएफ बैलेंस का 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकेंगे. पहले यह सीमा 75 फीसदी थी. इसके अलावा नौकरी छूटने की स्थिति में पीएफ का पैसा निकालने के लिए इंतजार की अवधि भी कम कर दी गई है. अब सदस्य दो महीने बाद ही अपने पीएफ खाते से 90 फीसदी तक रकम निकाल सकेंगे. इस फैसले को गुरुवार (19 नवंबर) को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने मंजूरी दी.

इस बदलाव से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है, जिन्हें नौकरी छूटने या किसी दूसरी आर्थिक जरूरत के समय पैसों की जरूरत पड़ती है. नए नियमों के तहत अब नौकरी छूटने के बाद कर्मचारियों को अपना पूरा पीएफ निकालने के लिए 12 महीने का इंतजार नहीं करना होगा. बेरोजगार होने के 2 महीने बाद ही वे अपने पीएफ खाते में जमा पूरी रकम निकाल सकेंगे. पहले इसके लिए 2 महीने का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में इसे बढ़ाकर 12 महीने कर दिया गया था.

अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे 90% PF का पैसा

नए नियमों के मुताबिक, 55 साल तक की उम्र के सदस्य अपने पीएफ खाते में जमा रकम का 90 फीसदी तक निकाल सकेंगे. पहले निकासी की मैक्सिमम लिमिट 75 फीसदी थी. इसके अलावा, पीएफ से पैसा निकालने के बाद खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त भी आसान कर दी गई है. पहले सदस्यों को अपने पीएफ खाते में कम से कम 25 फीसदी रकम रखनी होती थी. अब इसे घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है यानी कर्मचारी अपने खाते से ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे और उन्हें केवल 10 फीसदी रकम खाते में रखनी होगी. हालांकि, पेंशन की पूरी रकम निकालने के लिए इंतजार की अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके लिए पहले की तरह 36 महीने की अवधि लागू रहेगी.

रिटायरमेंट के बाद किस्तों में निकाल सकेंगे PF का पैसा

ईपीएफओ ने रिटायर हो चुके सदस्यों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. इस सुविधा के तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी अपने पीएफ खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय किस्तों में निकाल सकेंगे. इससे रिटायर सदस्यों को नियमित अंतराल पर पैसे मिलते रहेंगे और खाते में बची रकम पर आगे भी बचत का लाभ मिल सकेगा. अगर किस्तों में पैसा लेते समय किसी सदस्य की मौत हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को खाते में बची रकम निकालने या किस्तें जारी रखने का ऑप्शन मिलेगा.

Advertisement

Featured Video Of The Day
कुंडा में VVIP का जमावड़ा: बृजभूषण ने बाबा रामदेव को गोद में उठाया

Topics mentioned in this article
EPFO
EPF
EPF Subscribers
EPF Withdrawal

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं