डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की बढ़त दर्ज

Dollar vs Rupee Rate 15 February: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.00 प्रति डॉलर पर खुला. इसके बाद 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dollar vs Rupee Rate: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को छह पैसे की मजबूती के साथ 83.03 के भाव पर बंद हुआ.
नई दिल्ली:

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.99 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख से स्थानीय मुद्रा को मिल रहा समर्थन सीमित हो गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.00 प्रति डॉलर पर खुला. इसके बाद 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है.

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को छह पैसे की मजबूती के साथ 83.03 के भाव पर बंद हुआ.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.69 पर रहा.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,929.60 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som को Muslim Votes क्यों नहीं चाहिए? | Bengal Elections 2026 | Chakravyuh