Dividend Stock: महारत्न कंपनियां HPCL और IOC बांट रहीं भारी डिविडेंड, जानें किस शेयर पर कितना होगा मुनाफा

PSU Dividend Stocks : सरकारी तेल कंपनियां HPCL और IOC अपने निवेशकों को डिविडेंड का बड़ा तोहफा देने जा रही हैं। 14 अगस्त को दोनों कंपनियों की रिकॉर्ड डेट है। जानिए प्रति शेयर आपको कितना डिविडेंड मिलेगा और इसकी पूरी डिटेल!

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सरकारी तेल कंपनियां HPCL और IOC देंगी डिविडेंड का बड़ा तोहफा, निवेशकों की बल्ले-बल्ले...

PSU Dividend Stocks :अगर आपके पास सरकारी तेल कंपनियों के शेयर हैं, तो आज यानी 14 अगस्त की तारीख आपके लिए काफी खास है. देश की दो बड़ी तेल कंपनियां हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) आज डिविडेंड के लिए एक्स-डिविडेंड हो रही हैं. दोनों कंपनियों ने डिविडेंड पाने वाले शेयरधारकों  के लिए 14 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है.

ऐसे में अगर आपके पास HPCL या IOC के शेयर हैं और आप डिविडेंड से कमाई करना चाहते हैं, तो रिकॉर्ड डेट और प्रति शेयर मिलने वाली रकम समझना जरूरी है.

HPCL और IOC की रिकॉर्ड डेट

दोनों महारत्न सरकारी कंपनियों ने 14 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड तारीख तय की है. इसी तारीख के आधार पर यह तय होगा कि किन शेयरधारकों को अंतिम डिविडेंड मिलेगा.सीधे शब्दों में समझें तो कंपनी के रिकॉर्ड में तय तारीख पर आपका नाम होना जरूरी है. अगर आप पात्र शेयरधारकों की लिस्ट में नहीं हैं, तो आपको इस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा.

IOC कितना डिविडेंड देगी?

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 10 रुपये के प्रत्येक शेयर पर 1.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है.हालांकि, इस डिविडेंड पर शेयरधारकों की मंजूरी अभी बाकी है. कंपनी की सालाना आम बैठक 31 अगस्त को होगी. अगर बैठक में डिविडेंड को मंजूरी मिल जाती है, तो घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर निवेशकों को भुगतान कर दिया जाएगा.

Advertisement

इस फाइनल डिविडेंड को जोड़ने के बाद वित्त वर्ष 2025-26 में IOC का कुल डिविडेंड 8.25 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा.

HPCL कितना डिविडेंड देगी?

अब बात HPCL की करें तो कंपनी ने 10 रुपये के प्रत्येक शेयर पर 19.50 रुपये के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है.इस डिविडेंड के लिए भी शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी है. HPCL की सालाना आम बैठक 26 अगस्त को होगी. मंजूरी मिलने के बाद पात्र निवेशकों को घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा.

Advertisement

इस फाइनल डिविडेंड को मिलाकर वित्त वर्ष 2025-26 में HPCL का कुल डिविडेंड 24.25 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा.

HPCL और IOC के शेयरों का कैसा रहा परफॉर्मेंस

अब शेयरों के परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में IOC के शेयर ने करीब 3 फीसदी का रिटर्न दिया है.हालांकि, छह महीने के दौरान IOC के शेयर में करीब 23 फीसदी की गिरावट भी आई है.

HPCL के शेयर की बात करें तो पिछले एक महीने में इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है .वहीं, पिछले छह महीने में HPCL के शेयर में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है.

रिकॉर्ड डेट से पहले जानें हर डिटेल

HPCL और IOC के शेयरधारकों के लिए आज यानी  14 अगस्त इसलिए खास है क्योंकि इसी तारीख को दोनों कंपनियों की रिकॉर्ड बुक के आधार पर डिविडेंड पाने वाले निवेशकों की पात्रता तय होगी.हालांकि, डिविडेंड पाने से पहले निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि दोनों कंपनियों के अंतिम डिविडेंड को उनकी संबंधित सालाना आम बैठकों में मंजूरी मिलना बाकी है. मंजूरी मिलने के बाद ही तय प्रक्रिया के मुताबिक पात्र शेयरधारकों को भुगतान किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
सुखबीर सिंह बादल अस्पताल से डिस्चार्ज, बार-बार क्यों हो रहे उन पर हमले?

Topics mentioned in this article
PSU Dividend Stocks
Indian Oil Dividend 2026
Dividend Stocks