न पेट्रोल, न डीजल, न CNG... दिल्‍ली में 'कचरे' से चलेंगी बसें, नितिन गडकरी बोले- मेरा कहा गलत हुआ क्‍या!

Buses will run on Hydrogen made by Waste: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दावा है कि आने वाले समय में बसें, कचरे से बने हाइड्रोजन से चलेंगी. इसके लिए नगर निगम के कचरे का इस्‍तेमाल होगा. आपको आश्‍चर्य हो सकता है, लेकिन उन्‍होंने कहा, उनकी कोई भविष्‍यवाणी गलत साबित नहीं हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Buses: दिल्‍ली की बसें कचरे से बने हाइड्रोजन से चलेंगी!
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

दिल्‍ली में आने वाले समय में बसें 'कचरे' से चलेंगी. जी हां, सही पढ़ा आपने. दिल्‍ली में बसें पेट्रोल, डीजल या CNG से नहीं, बल्कि कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से चलेंगी. और ये हम नहीं कह रहे, ये कहना है, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का. उन्‍होंने सोमवार को दिल्‍ली BJP के एक युवा सम्‍मेलन में ये बात कही है. उन्‍होंने कहा कि भविष्य में दिल्ली की बसें अलग-अलग किए गए म्युनिसिपल कचरे से बनी हाइड्रोजन से चल सकती हैं. केंद्रीय मंत्री ने एक ऐसे समय की कल्‍पना की, जहां गाड़ियों के चलने के लिए हाइड्रोजन का इस्‍तेमाल होगा और इस हाइड्रोजन को बनाने के लिए पानी का इस्‍तेमाल होगा. 

क्‍या सच में ऐसा संभव है? 

केंद्रीय मंत्री ने संबोधन के दौरान कहा, 'लोग पूछते हैं कि ये कैसे होगा. क्‍या पिछले 50 सालों में ऐसा कभी हुआ है कि मेरी कोई भविष्यवाणी सच न हुई हो?' 

2027 तक पूरे देश से कचरा खत्‍म करेंगे 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दिल्ली में लैंडफिल साइटों से 80 लाख टन कचरे का इस्तेमाल पहले ही एक्सप्रेसवे बनाने में किया जा चुका है और उन्होंने 2027 तक पूरे देश से कचरा खत्म करने की योजना का भी जिक्र किया. 

Advertisement

गडकरी ने कहा, 'इस (कचरे) को अलग-अलग किया जाएगा और बायो-डाइजेस्टर के जरिए हाइड्रोजन बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा. दिल्ली की बसें इसी से चलेंगी. ये सब मुमकिन है.' 

टॉयलेट का पानी बेचकर 325 करोड़ की कमाई 

इसके अलावा, उन्होंने कचरा प्रबंधन की आर्थिक संभावनाओं पर जोर देते हुए बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र की म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ट्रीट किए गए वेस्ट-वॉटर (टॉयलेट तक का गंदा पानी) बेचकर हर साल लगभग 325 करोड़ रुपये कमा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:  DA, HRA, TA और FU पर इन 4 बदलावों से 65% तक बढ़ जाएगी सैलरी, पूरी बात समझिए

Featured Video Of The Day
कर्नाटक के मल्लल्ली फॉल्स का खौफनाक मंजर, लहरों से लड़ते छात्रों का VIDEO
Topics mentioned in this article
Nitin Gadkari
Nitin Gadkari Announcement
Hydrogen Buses Fare
Delhi Buses
Waste Management