DDA Karkardooma Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. अगर आप भी राजधानी के प्राइम लोकेशन पर अपना आशियाना चाहते हैं, तो 31 मार्च तक आपके पास बाजार से कम कीमत पर लग्जरी फ्लैट बुक करने का सुनहरा अवसर है.
'पहले आओ-पहले पाओ'
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम ( Karkardooma Housing Scheme 2026) की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लॉटरी सिस्टम नहीं है. यह स्कीम ‘पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Served) के आधार पर काम करती है. यानी जो जितनी जल्दी अप्लाई करेगा, फ्लैट उसका होगा. इस प्रोजेक्ट में कुल 848 (2BHK) फ्लैट्स तैयार हैं, जिनमें से 741 फ्लैट आम लोगों के लिए और 107 फ्लैट थोक खरीदारों के लिए रखे गए हैं.
मेट्रो स्टेशन के पास मिलेगा लग्जरी फ्लैट्स
कड़कड़डूमा का यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो मेट्रो से ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाते हैं. यह फ्लैट मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल पास स्थित हैं, जिससे आपका समय और पैसा दोनों बचेगा. यहां आपको वही मॉडर्न सुविधाएं मिलेंगी जो प्राइवेट बिल्डर्स देते हैं, जैसे शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर, चारों तरफ हरियाली, हाई सिक्योरिटी और पार्किंग की बढ़िया व्यवस्था. इसके साथ ही आसपास नामी स्कूल और अस्पताल भी मौजूद हैं.
फ्लैट्स की कीमत और डिटेल्स
DDA की इस स्कीम में 2BHK फ्लैट्स उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 1.79 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.46 करोड़ रुपये तक जाती है. हालांकि यह कीमत सुनने में थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन दिल्ली के इस प्राइम लोकेशन और सुविधाओं को देखते हुए रहने और निवेदोनों के लिहाज से बेहतरीन साबित हो सकता है.
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
DDA ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और आसान बना दिया है. आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना है:
- सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाएं.
- यहां अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी पसंद का फ्लैट चुनें.
- तय की गई बुकिंग राशि का ऑनलाइन भुगतान करें. पेमेंट सक्सेसफुल होते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा.
बता दें कि यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च 2026 तक ही उपलब्ध है, इसलिए देर न करें. दिल्ली के रियल एस्टेट मार्केट में निवेश करने या खुद का आशियाना बनाने का इससे बेहतर मौका फिर नहीं मिलेगा.














