DA Hike: होली का तोहफा, सरकार ने महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया, अब कितनी हो जाएगी सैलरी और पेंशन?

DA Hike Good News: अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी यानी मूल वेतन 50 हजार रुपये है तो उसे DA के तौर पर अब 29,000 रुपये मिलेंगे. पहले उन्‍हें DA के तौर पर 27,500 रुपये मिलते थे. यानी उनकी सैलरी में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी दिखेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
DA-DR Hike News: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गुड न्‍यूज, बढ़ गया महंगाई भत्ता और महंगाई राहत

होली से पहले BJP सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है.  सरकार ने DA और DR में 3% तक की बढ़ोतरी की है. यानी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनर्स को महंगाई राहत की राशि बढ़कर मिलेगी. मध्‍य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने ये घोषणा की है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि अप्रैल 2026 से सरकारी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा. 

अब कितना हो गया महंगाई भत्ता? 

मध्य प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. फिलहाल महंगाई भत्ता 55% है और इस घोषणा के बाद DA बढ़कर 58% हो गया है. बढ़ी हुई दर अप्रैल 2026 से लागू होगी और कर्मचारी-पेंशनर्स को इसका लाभ मई में मिलने वाली सैलरी और पेंशन में दिखाई देगा. 

केंद्र के बराबर पहुंच गया राज्यकर्मियों का भत्ता 

डीए में बढ़ोतरी का फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च थेाड़ा बढ़ रहा है. हालांकि केंद्रीय बैंक के अनुसार महंगाई नियंत्रण में है. मोहन यादव सरकार ने स्‍पष्‍ट किया है कि राज्‍यकर्मियों यानी एमपी के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी अब केंद्र के बराबर हो गया है. लंबे समय से राज्‍य के सरकारी कर्मचारी संगठनों की यही मांग थी, जो अब पूरी हो गई. 

क्‍या पिछला एरियर भी मिलेगा? 

एमपी सरकार ने ये भी बताया है कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर यानी बकाया भी कर्मचारियों को दिया जाएगा. हालांकि ये राशि एकमुश्‍त खाते में नहीं आएगी, बल्कि मई 2026 से शुरू होकर 6 बराबर किस्तों में इसका भुगतान किया जाएगा. यानी कि कर्मचारियों को हर महीने अतिरिक्त राशि मिलती रहेगी. उनके खाते में सैलरी के तौर पर ज्‍यादा पैसे आएंगे.  

पेंशनर्स के लिए भी गुड न्‍यूज  

राज्‍य में कार्यरत कर्मचारियों के अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों यानी पेंशनर्स को भी इस फैसले का लाभ मिलेगा. बताया गया है कि राज्य के पेंशनर्स को भी इसका फायदा मिलेगा. जनवरी और फरवरी 2026 की पेंशन पर भी उन्‍हें 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत जोड़कर दी जाएगी. इससे रिटायर्ड कर्मचारियों यानी पेंशनर्स की आमदनी बढ़ेगी.  

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी और पेंशन? 

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी यानी मूल वेतन 50 हजार रुपये है तो उसे DA के तौर पर अब 29,000 रुपये मिलेंगे. पहले उन्‍हें DA के तौर पर 27,500 रुपये मिलते थे. यानी उनकी सैलरी में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी दिखेगी. बता दें कि ग्रॉस सैलरी में कई और भी भत्ते जुड़े होते हैं. 

Advertisement

वहीं जिन पेंशनर या रिटायर्ड कर्मचारी की मूल पेंशन 30,000 रुपये है, उन्‍हें अब DR के तौर पर 17,400 रुपये मिलेंगे. पहले उन्‍हें DA के तौर पर 16,500 रुपये मिलते थे. यानी उनकी पेंशन में 900 रुपये की बढ़ोतरी दिखेगी. 

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्‍ट की जंग का थाली कनेक्‍शन: फल-सब्जियों से दाल और तेल तक, कहां क्‍या हो सकता है महंगा?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel: जंग के बीच Trump का बड़ा दावा बोले, 'हथियारों का जखीरा काफी मजबूत' | Khamenei