DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 63% महंगाई भत्ता! 3% DA बढ़ने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी और कितना मिलेगा एरियर?

DA Hike Latest News: जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों ने 3% डीए बढ़ोतरी की उम्मीद को मजबूत कर दिया है. अगर सरकार इस पर मुहर लगाती है तो 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता 63% हो जाएगा. इसका सीधा असर कर्मचारियों की मासिक सैलरी पर पड़ेगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
DA Hike Calculator: अगर डीए 60% से बढ़कर 63% हो जाता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के हिसाब से हर महीने मिलने वाला महंगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा.

Central Government Employees DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द बड़ी खुशखबरी आ सकती है. महंगाई भत्ते (Dearness Allowance-DA) में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद अब पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है. जून 2026 के AICPI-IW आंकड़े आने के बाद अनुमान है कि 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का डीए (7th Pay Commission DA Hike) 60% से बढ़कर 63% हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो हर महीने मिलने वाली सैलरी बढ़ेगी और जुलाई 2026 से लागू होने की स्थिति में एरियर का भी फायदा मिल सकता है. 

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि नया कैलकुलेशन क्या कहता है और अलग-अलग पे-लेवल पर कर्मचारियों को कितना फायदा हो सकता है.

AICPI-IW के ताजा आंकड़ों से बढ़ी 3% DA Hike की उम्मीद

बता दें कि महंगाई केंद्रीय कर्मचारियों के  महंगाई भत्ते यानी डीए का कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के 12 महीनों के औसत आंकड़े के आधार पर किया जाता है. श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के आंकड़ों में AICPI-IW इंडेक्स 151.9 दर्ज किया गया है. इसके बाद 12 महीने का औसत 148.65 पहुंच गया है. इसी आधार पर डीए की गणना 63.76% निकलती है.

सरकार डीए को दशमलव में नहीं देती, बल्कि राउंड फिगर में लागू करती है. ऐसे में 63.76% को 63% माना जाएगा. यही वजह है कि इस बार 3% डीए बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement

अभी कितना है DA और कितना हो सकता है?

जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीए 60% हो गया था. अब अगर 3% की नई बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों का डीए बढ़कर 63% पहुंच जाएगा.हालांकि, अंतिम फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा. वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद नई दरें लागू की जाएंगी.

8वें वेतन आयोग तक 7th CPC के तहत ही मिलेगा DA

सरकार ने 8वें वेतन आयोग का ऐलान कर दिया है, लेकिन जब तक उसकी सिफारिशें लागू नहीं होतीं, तब तक केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत ही महंगाई भत्ता मिलता रहेगा. इसलिए इस बार की डीए बढ़ोतरी भी 7th CPC के अनुसार ही होगी.

Advertisement

कैसे तय होता है महंगाई भत्ता?

महंगाई भत्ता AICPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर निकाला जाता है.इसके लिए यह फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है...

DA % = {(12 महीने का औसत AICPI-IW × 2.88) – 261.42} ÷ 261.42 × 100

जून 2026 तक 12 महीने का औसत 148.65 रहा.

148.65 × 2.88 = 428.12

428.12 – 261.42 = 166.70

166.70 ÷ 261.42 × 100 = 63.76%

सरकार इसे राउंड ऑफ करके 63% मानती है.

2.88 फैक्टर क्यों लगाया जाता है?

डीए कैलकुलेट करने में 2016 बेस ईयर वाले AICPI-IW इंडेक्स को 2001 बेस ईयर से जोड़ने के लिए 2.88 का फैक्टर इस्तेमाल किया जाता है.यह फैक्टर लेबर ब्यूरो के पुराने और नए इंडेक्स के आधार पर तय किया गया है, ताकि दोनों बेस ईयर के आंकड़ों की तुलना एक समान तरीके से की जा सके.

3% DA Hike से कितनी बढ़ सकती है आपकी सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% का इजाफा सैलरी में सीधी बढ़ोतरी और 6 महीने का एरियर (Arrears) लेकर आएगा. अगर DA 60% से बढ़कर 63% होता है, तो पे लेवल-1 (बेसिक ₹18,000) के कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने ₹540 की बढ़ोतरी होगी और उन्हें ₹3,240 तक का एरियर मिलेगा. वहीं, पे लेवल-10 (बेसिक ₹56,100) पर मासिक इजाफा ₹1,683 का होगा और एरियर की कुल रकम ₹10,098 तक पहुंच जाएगी. यानी बेसिक पे के हिसाब से हर कर्मचारी की टेक-होम सैलरी और एरियर दोनों में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.

नोट: यह एक अनुमान हैं.अब सभी की नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है.

DA में बढ़ोकरी का कब होगा ऐलान?

फिलहाल 63% डीए का आधार जून 2026 तक के AICPI-IW आंकड़े हैं. अब कर्मचारियों की नजर केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के आधिकारिक ऐलान पर है. मंजूरी मिलने के बाद ही नई डीए दर लागू होगी और कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी तथा लागू होने की तारीख के अनुसार एरियर का लाभ मिलेगा.

Advertisement


ये भी पढ़ें- DA Hike: जुलाई में 7वें या 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए 1 करोड़ कर्मचारियों को कैसे मिलेगा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन

Featured Video Of The Day
पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा! नारेबाजी के बीच हुई धक्का-मुक्की

Topics mentioned in this article
DA Hike 2026
Central Government Employees
Da Hike News
Dearness Allowance And Salary Hike
DA Hike Calculator