Central Govt Employees DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. लेबर ब्यूरो की ओर से दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी होने के बाद, अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DA and DR Hike) 2-2 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है. हालांकि वास्तव में ये कितना बढ़ेगा, ये सरकार की घोषणा के बाद स्पष्ट होगा. कहा जा रहा है कि सरकार अगले महीने यानी मार्च 2026 में ये ऐलान कर सकती है. बता दें कि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का समय 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है, पर 8वें वेतन आयोग की सिफारिश होने और उनके लागू होने तक 7th CPC के बेसिक वेतन पर ही DA का कैलकुलेशन होता रहेगा.
बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के बजट पर महंगाई का असर न हो, इसे एडजस्ट करने के लिए उन्हें महंगाई भत्ता (DA) दिया जाता है. केंद्र सरकार साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में DA बढ़ाती है. इसका कैलकुलेशन बेसिक पे पर किया जाता है. ऐसे में DA बढ़ने पर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाती है. वहीं DR बढ़ने पर पेंशनर्स की कुल पेंशन बढ़ जाती है. DA-DR का कैलकुलेशन AICPI‑IW के 12 महीने के औसत के आधार पर किया जाता है.
क्या होता है AICPI‑IW?
AICPI‑IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स, एक मासिक इंडेक्स होता है जो इंडस्ट्रिलय लेबर द्वारा एक तय बास्केट में शामिल वस्तुओं और सेवाओं के खुदरा दामों में समय के साथ होने वाले बदलाव को मापता है. लेबर ब्यूरो हर महीने AICPI‑IW का आंकड़ा जारी करता है और यही डेटा लाखों मजदूरों और कर्मचारियों के वेतन और DA तय करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
2% महंगाई भत्ते की चर्चा क्यों हो रही?
दिसंबर 2025 के लिए AICPI‑IW का आंकड़ा 148.2 है. इससे 12 महीने का एवरेज AICPI‑IW, 145.54 निकलता है. कैलकुलेशन के अनुसार DA 60.33% बनता है, जिसे राउंड फिगर में 60% माना जाएगा.
अब मौजूदा DA चूंकि 58% है. ऐसे में 60-58= 2% आता है. यही बढ़ोतरी हो सकती है. कहा जा रहा है कि सरकार मार्च में इस बात का ऐलान कर सकती है. कहा तो ये भी जा रहा है कि होली से पहले ही DA बढ़ाने का ऐलान हो सकता है.
बता दें कि केंद्र सरकार ने जून 2025 के AICPI‑IW आंकड़े के आधार पर DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे DA 55% से बढ़कर 58% हो गया. सरकार ने यह बढ़ोतरी अक्टूबर 2025 में नोटिफाई की थी.
जनवरी 2026 के लिए DA कैसे निकाला जाएगा?
पहले दिसंबर 2025 के DA का कैलकुलेशन समझते हैं. DA का कैलकुलेशन इस फॉर्मूला से होता है:
DA% =
{12-month average of AICPI-IW (base 2001)−261.42}
________________________________
261.42 × 100
लेकिन पहले 2016 बेस ईयर के इंडेक्स को 2001 बेस ईयर में बदलना होगा, जिसके लिए 2.88 का फ़ैक्टर लगाया जाता है. 2.88 का यह फैक्टर 2016 वाले नए बेस को 2001 वाले पुराने बेस के बराबर करने के लिए निकाला गया है.
अब जनवरी के लिए DA% निकाला जाए तो ये फॉर्मूले के आधार पर 60.33 आता है. नीचे कैलकुलेशन देखिए.
राउंड फिगर में ये आंकड़ा 60% माना जाएगा.
₹20,000 से 1 लाख तक वालों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?
मौजूदा समय में DA 58% है, अगर 2% बढ़ोतरी होती है तो DA बढ़ कर 60% हो जाएगा. इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी. नीचे मौजूदा DA नीचे 58% और 60% DA पर अलग‑अलग बेसिक सैलरी के हिसाब से कुल वेतन और मासिक बढ़ोतरी का कैलकुलेशन समझा जा सकता है.
जिनकी बेसिक सैलरी ₹20,000 है
- 58% DA पर कुल वेतन: ₹31,600
- 60% DA पर कुल वेतन: ₹32,000
- मासिक बढ़ोतरी: ₹400
जिनकी बेसिक सैलरी ₹30,000 है
- 58% DA पर कुल वेतन: ₹47,400
- 60% DA पर कुल वेतन: ₹48,000
- मासिक बढ़ोतरी: ₹600
जिनकी बेसिक सैलरी 40,000 है
- 58% DA पर कुल वेतन: ₹63,200
- 60% DA पर कुल वेतन: ₹64,000
- मासिक बढ़ोतरी: ₹800
जिनकी बेसिक सैलरी ₹50,000 है
- 58% DA पर कुल वेतन: ₹79,000
- 60% DA पर कुल वेतन: ₹80,000
- मासिक बढ़ोतरी: ₹1,000
जिनकी बेसिक सैलरी ₹60,000 है
- 58% DA पर कुल वेतन: ₹94,800
- 60% DA पर कुल वेतन: ₹96,000
- मासिक बढ़ोतरी: ₹1,200
जिनकी बेसिक सैलरी ₹70,000 है
- 58% DA पर कुल वेतन: ₹1,10,600
- 60% DA पर कुल वेतन: ₹1,12,000
- मासिक बढ़ोतरी: ₹1,400
जिनकी बेसिक सैलरी ₹80,000 है
- 58% DA पर कुल वेतन: ₹1,26,400
- 60% DA पर कुल वेतन: ₹1,28,000
- मासिक बढ़ोतरी: ₹1,600
जिनकी बेसिक सैलरी ₹90,000 है
- 58% DA पर कुल वेतन: ₹1,42,200
- 60% DA पर कुल वेतन: ₹1,44,000
- मासिक बढ़ोतरी: ₹1,800
जिनकी बेसिक सैलरी ₹1,00,000 है
- 58% DA पर कुल वेतन: ₹1,58,000
- 60% DA पर कुल वेतन: ₹1,60,000
- मासिक बढ़ोतरी: ₹2,000
कुल मिलाकर देखा जाए तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में सालाना 4,800 रुपये से 24,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि 1 लाख से ज्यादा बेसिक पे वाले कर्मचारियों की सैलरी इससे भी ज्यादा बढ़ सकती है. हम एक बार फिर आपको बता दें कि DA में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसको लेकर अभी केवल कयास और अनुमान ही लगाए जा रहे हैं. वास्तविक बढ़ोतरी की जानकारी सरकार की घोषणा के बाद ही पता चल पाएगी.
ये भी पढ़ें: जो हुआ सो हुआ, अब लौट आओ: Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने पुराने कर्मचारियों को दिया ओपन जॉब ऑफर














