स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में उबाल, WTI 7.5% चढ़ा, ब्रेंट क्रूड भी 96 डॉलर के पार

Crude Oil Prices: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के लगभग बंद होने से कच्चा तेल उबाल पर है. सोमवार को ब्रेंट क्रूड 6.5% उछलकर $96.27 और WTI क्रूड 7.5% की बढ़त के साथ $90 के पार पहुंच गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Brent Crude Price Today: ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5% बढ़कर 96.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई.

Crude Oil Prices: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे कच्चे तेल की कीमतों पर दिखने लगा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों और स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज (Strait of Hormuz) के लगभग बंद होने की खबर से सोमवार को ग्लोबल ऑयल मार्केट में तेज हलचल देखने को मिली. सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच अमेरिकी बेंचमार्क WTI क्रूड और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड दोनों की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई.

WTI में 7.5% की तेज बढ़त

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी ऑयल बेंचमार्क WTI की कीमत में सोमवार को 7.5% की तेज बढ़त दर्ज की गई. कीमत बढ़कर 90.17 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई. बाजार में यह तेजी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के कारण देखी जा रही है.

ब्रेंट क्रूड भी 96 डॉलर के पार पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में भी मजबूत उछाल दर्ज किया गया. इसकी कीमत 6.5% बढ़कर 96.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई. इससे साफ है कि ग्लोबल  मार्केट  में तनाव का असर तेजी से दिखाई दे रहा है.

ईरान का आरोप,अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर

ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने अप्रैल की शुरुआत से लागू सीजफायर का उल्लंघन किया है. यह आरोप उस घटना के बाद लगाया गया जब रविवार को गल्फ ऑफ ओमान में एक अमेरिकी युद्धपोत ने ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज पर फायरिंग की.

Advertisement

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने दी जवाबी चेतावनी

बताया गया कि ईरानी जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था. इसके बाद अमेरिकी युद्धपोत ने कार्रवाई की. इस घटना के बाद ईरान की सेना ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद, तेल सप्लाई पर असर

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  से तेल और LNG की आवाजाही लगभग ठप बताई जा रही है. यह समुद्री मार्ग दुनिया की एनर्जी सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है, इसलिए इसके बंद होने से बाजार में चिंता बढ़ गई है.

Advertisement
Pepperstone के क्रिस वेस्टन के मुताबिक, होर्मुज से तेल की आवाजाही रुकने के कारण ट्रेडर्स अब सप्लाई सामान्य होने की टाइमलाइन को लेकर फिर से आकलन कर रहे हैं. पिछले हफ्ते बाजार में जो उम्मीद बनी थी, उसमें अब बदलाव देखने को मिल रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप के बयान से बढ़ी सैन्य तनाव की आशंका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट ने भी तनाव बढ़ने की आशंका को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद नहीं रुकने पर अमेरिकी गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर USS Spruance ने ईरानी जहाज Touska को इंजन रूम में हमला करके रोक दिया.

अमेरिकी मरीन के कब्जे में जहाज, जांच जारी

डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, फिलहाल अमेरिकी मरीन उस जहाज को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच कर रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि उसमें क्या सामान मौजूद था.

ईरान की सेना ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

ईरान के मुख्य युद्ध कमांड सेंटर Khatam Al-Anbiya ने सरकारी समाचार एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसीके हवाले से कहा कि अमेरिका ने 8 अप्रैल से लागू सीजफायर का उल्लंघन किया है और इसका जवाब दिया जाएगा.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इज़रायल-Lebanon....भीषण घमासान, वॉर ज़ोन से NDTV की रिपोर्ट | Exclusive | Trump