Bank Open or Close Today: आज कई लोगों के मन में ये सवाल होगा कि बैंक आज खुला है या बंद? कारण कि शनिवार को बैंक खुला या बंद होने को लेकर बहुत सारे लोग कन्फ्यूजन में रहते हैं, क्योंकि कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ शनिवार को बैंक खुले होते है. वैसे तो डिजिटल बैंकिंग के जमाने में बैंक से जुड़े ढेरों काम अब ऑनलाइन होने लगे हैं. जैसे कि कैश निकालने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं, एटीएम ही काफी है. उसी तरह कहीं पैसे भेजने या अन्य तरह के ट्रांजैक्शन के लिए यूपीआई और फोन बैंकिंग. वहीं RTGS, IMPS और NEFT के लिए भी मोबाइल बैंकिंग से काम हो जाता है. इतनी सुविधाओं के बाद भी कई सारे ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है. जैसे कि बैंक अकाउंट खुलवाना हो, अपना पासबुक अपडेट करवाना हो, DD यानी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना हो, लोन या दूसरे काम के लिए बैंक मैनेजर या अन्य अधिकारी-कर्मचारी से मिलने के लिए भी बैंक जाना होता है. इसलिए ये जानना जरूरी है कि शनिवार को बैंक खुला है या बंद.
सोमवार से शुक्रवार तक भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्त रहने के बाद बहुत सारे लोग, बैंक से जुड़े कामों के लिए शनिवार का दिन तय कर रखते हैं. केंद्रीय कार्यालयों या 5 वर्किंग डेज वाले दूसरे ऑफिसेस में शनिवार को छुट्टी रहती है. इसलिए उनके लिए शनिवार का दिन फुरसत वाला होता है और वे बैंक से जुड़े काम इसी दिन निबटा लेना चाहते हैं. लेकिन दिक्कत ये है कि बैंक, हर शनिवार को खुले नहीं होते. चिंता न करें, यहां हम बता दे रहे हैं कि आज 7 मार्च, शनिवार को आपका बैंक खुला है या बंद.
आज बैंक खुला है या बंद? Is Today Bank Open or Closed?
केंद्रीय बैंक RBI के नियमानुसार, बैंक हर शनिवार को खुले नहीं होते. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड दोनों तरह के बैंकों के लिए छुट्टी होती है, जबकि महीने के बाकी शनिवार बैंक खुले होते हैं. आज 7 मार्च को महीने का पहला शनिवार है और RBI की Holiday List में किसी पर्व या त्यौहार की छुट्टी नहीं है, इसलिए पूरे भारत में बैंक 7 मार्च को खुले रहेंगे. हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले होते हैं, जब तक कि किसी दूसरे कारण से छुट्टी घोषित न हो.
इस महीने कब-कब, कहां बंद रहेंगे बैंक? Bank Holiday List March 2026
इस महीने बैंक साप्ताहिक अवकाश के अलावा भी कई दिन बंद रहेंगे. पहले भी 2, 3 और 4 मार्च को होलिका दहन और होली के उपलक्ष्य में अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहे थे. अब आने वाले हफ्तों में भी बैंक कई दिन बंद रहेंगे.
- 13 मार्च 2026: मिजोरम में बैंक चपचार कुट त्योहार के अवसर पर बंद रहेंगे.
- 17 मार्च 2026: जम्मू-कश्मीर में बैंक शब-ए-कद्र (Shab-I-Qadr) के अवसर पर बंद रहेंगे.
- 19 मार्च 2026: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और श्रीनगर में बैंक गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु न्यू ईयर, सजिबू नोंगमापनबा (चेइराओबा) और प्रथम नवरात्र के अवसर पर बंद रहेंगे.
- 20 मार्च 2026: जम्मू-कश्मीर, केरल, श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंक ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा के अवसर पर बंद रहेंगे.
- 21 मार्च 2026: असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और श्रीनगर में बैंक रमजान-ईद (ईद-उल-फितर), खुतुब-ए-रमजान और सरहुल के अवसर पर बंद रहेंगे.
- 26 मार्च 2026: मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक राम नवमी के अवसर पर बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें: सिलेंडर के दाम ₹115 तक बढ़े, कच्चा तेल रिकॉर्ड चढ़ा! पेट्रोल-डीजल और CNG-PNG पर अपडेट भी जान लीजिए














