Bank Open or Close Today: आज 14 मार्च 2026, शनिवार को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद, घर से निकलने से पहले जान लीजिए अपडेट

14 March 2026 Bank Open or Close Today: शनिवार को बैंक खुला या बंद होने को लेकर बहुत सारे लोग कन्‍फ्यूज रहते हैं, कारण कि महीने के कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ शनिवार को बैंक खुले होते है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Bank Open or Close Today 14 March 2026: सोमवार से शुक्रवार तक की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्‍यस्‍त रहने के बाद बहुत से लोग, बैंक से जुड़े कामों को निपटाने के लिए शनिवार का दिन तय रखते हैं. आज शनिवार है, लेकिन बैंक के लिए निकलने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि कि बैंक आज खुला है या बंद? दरअसल, शनिवार को बैंक खुला या बंद होने को लेकर बहुत सारे लोग कन्‍फ्यूज रहते हैं, कारण कि महीने के कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ शनिवार को बैंक खुले होते है. 

वैसे तो डिजिटल बैंकिंग के जमाने में बैंक से जुड़े ढेरों काम अब ऑनलाइन होने लगे हैं. जैसे कि कैश निकालने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं, एटीएम गए और निकाल लिया. वहीं पैसे भेजने या अन्‍य किसी तरह के ट्रांजैक्‍शन के लिए आपके पास यूपीआई और फोन बैंकिंग का विकल्‍प है. RTGS, IMPS और NEFT भी मोबाइल बैंकिंग से हो जाता है. इन तमाम सुविधाओं के बाद भी कई सारे ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए आपको बैंक जाना जरूरी होता है. 

आज बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Closed 

केंद्रीय बैंक RBI के नियमानुसार, बैंक हर शनिवार को खुले नहीं होते. नियमों के अनुसार,  हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड दोनों तरह के बैंकों के लिए छुट्टी होती है, जबकि हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले होते हैं, जब तक कि किसी दूसरे कारण से छुट्टी घोषित न हो. आज 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए बैंक आज बंद रहेंगे.  

किन कामों के लिए बैंक जाना जरूरी? 

अब जैसे कि आपको या परिवार के किसी अन्‍य सदस्‍य को बैंक अकाउंट खुलवाना हो,  अपना पासबुक अपडेट करवाना हो, DD यानी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना हो, लोन या दूसरे काम के लिए बैंक मैनेजर या अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी से मिलने के लिए भी बैंक जाना होता है. केंद्रीय कार्यालयों या 5 वर्किंग डेज वाले दूसरे ऑफिसेस में शनिवार को छुट्टी रहती है. इसलिए उनके लिए शनिवार का दिन फुरसत वाला होता है और वे बैंक से जुड़े काम इसी दिन निबटा लेना चाहते हैं. लेकिन दिक्‍कत ये है कि बैंक, हर शनिवार को खुले नहीं होते. तो लीजिए हमने आपकी ये चिंता दूर कर दी कि आज बैंक खुला है या बंद. आज बैंक बंद रहेंगे, इसलिए आपको घर से बैंक के लिए निकलने की जरूरत नहीं.  

Advertisement

इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 

इस महीने साप्‍ताहिक अवकाश के अलावा भी बैंक कई दिन बंद रहेंगे. पहले भी 2, 3 और 4 मार्च को होलिका दहन और होली के उपलक्ष्‍य में अलग-अलग राज्‍यों में बैंक बंद रहे थे. वहीं 13 मार्च को मिजोरम में बैंक चपचार कुट त्योहार के अवसर पर बंद रहे थे. अब आने वाले हफ्तों में भी बैंक कई दिन बंद रहेंगे.  

  • 17 मार्च 2026: जम्मू-कश्मीर में बैंक शब-ए-कद्र (Shab-I-Qadr) के अवसर पर बंद रहेंगे.
  • 19 मार्च 2026: महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और श्रीनगर में बैंक गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु न्यू ईयर, सजिबू नोंगमापनबा (चेइराओबा) और प्रथम नवरात्र के अवसर पर बंद रहेंगे.
  • 20 मार्च 2026: जम्मू-कश्मीर, केरल, श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंक ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा के अवसर पर बंद रहेंगे.
  • 21 मार्च 2026: असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और श्रीनगर में बैंक रमजान-ईद (ईद-उल-फितर), खुतुब-ए-रमजान और सरहुल के अवसर पर बंद रहेंगे.
  • 26 मार्च 2026: मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक राम नवमी के अवसर पर बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली में पेट्रोल-डीजल नोएडा से सस्‍ता, मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच जानिए आज 14 मार्च को अपने शहर का रेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Netanyahu Threatens Iran: नए Supreme Leader को मौत की धमकी, मारे गए परमाणु वैज्ञानिक! Israel War